साल 1992 में एआर रहमान की ओर से कंपोज किया गया गाना 'चिन्ना चिन्ना आसाई' काफी सुपरहिट हुआ था। 30 साल बाद भी यह गाना लोगों के दिलों और तमिल संगीत इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस गान को मिनमिनी ने गाया था। हाल ही में इस गानो को लेकर सिंगर ने बड़ा खुलासा किया है।
Minmini: सिंगर मिनमिनी का बड़ा खुलासा, कहा- एआर रहमान के लिए गाने के बाद इलैयाराजा ने कभी नहीं दिया मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मलयालम टीवी शो में उन्होंने बताया कि एआर रहमान के साथ काम करने के बाद उन्होंने इलैयाराजा के साथ दोबारा काम करने का मौका गंवा दिया। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह केवल 1991 से 1994 तक एक गायिका के रूप में सक्रिय थीं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि 'रोजा' से 'चिन्ना चिन्ना आसई' गाने के बाद उन्हें कम मौके मिले।
Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिनिमिनी ने पहली बार खुलासा किया कि उन्हें इलैयाराजा के लिए गाने के बहुत मौके मिले, लेकिन एआर रहमान के लिए गाने के बाद, संगीतकार ने कथित तौर पर उनसे कहा कि उन्होंने कहीं और गाना शुरू किया है तो उन्हें इसे जारी रखना चाहिए। गायिका ने कथित तौर पर कहा कि यह एक गाने की रिकॉर्डिंग के बीच में हुआ। गायिका ने बताया कि पूरी घटना सिंगर मानो के सामने की है और इसके बाद उन्होंने उन्हें सांत्वना भी दी थी।
Adipurush: आदिपुरुष विवाद में AICWA ने लिखा अमित शाह को पत्र, ओम राउत-मनोज मुंतशिर के खिलाफ की एफआईआर की मांग
मिनिमिनी ने कहा कि वह पूरी तरह सदमे में थीं और मौके पर ही रो पड़ी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस घटना के बाद संगीतकार इलैयाराजा ने उन्हें अपने किसी अन्य गाने के लिए गाने के लिए कभी वापस नहीं बुलाया। बता दें कि मिनिमिनी एक प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था। साल 1992 में इलैयाराजा के साथ उन्होंने तमिल में अपनी शुरुआत की।
Dipika-Shoaib: प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद कैसी हैं दीपिका कक्कड़? पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट
उन्होंने फिल्म 'मीरा' में एक गाना गाया था। मलयालम चैनल को दिए इंटरव्यू में मिनमिनी ने यह भी खुलासा किया कि बीमार पड़ने के बाद उनकी आवाज खोने लगी थी और उन्होंने अपनी सभी रिकॉर्डिंग रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि, यह केवल एआर रहमान ही थे, जिन्होंने उनके साथ किसी भी रिकॉर्डिंग को रद्द करने से इनकार कर दिया और उन्हें 'करुथम्मा' से 'पाचा किली पदुम' गाने का मौका दिया।
Adipurush Copied Scene: हॉलीवुड से चुराए गए हैं 'आदिपुरुष' के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड