फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection Day 28: अब ठहरने लगे हैं बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' के कदम, जानें कितनी रही कमाई

Wed, 27 Nov 2024 09:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 27 Nov 2024 09:07 PM IST
सार

Amaran Box Office: शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरण ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी रखते हुए 28 दिन का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के 28वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आती दिखने लगी है। जानें क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का हाल।  

 

विज्ञापन
Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy Amaran Box Office Collection Day 28
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ बॉक्स ऑफिस पर महीने भर का समय पूरा करने के काफी करीब है। फिल्म की रिलीज को अब 28 दिन हो चुके हैं। फिल्म काफी पहले 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर खत्म होने के काफी करीब है। रिलीज के बाद पहली बार फिल्म का कलेक्शन सिमट कर 1 करोड़ के नीचे ठहरता नजर आ रहा है। 

Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy Amaran Box Office Collection Day 28
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

ऐसी है फिल्म की कहानी
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की ये फिल्म एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। फिल्म में शानदार एक्शन के साथ शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की लव स्टोरी भी दिखी है। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। फिल्म को दर्शको के साथ-साथ समीक्षकों से भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy Amaran Box Office Collection Day 28
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

130 करोड़ में बनी फिल्म
बात करें इस फिल्म के बजट की, तो फिल्म महज 130 करोड़ रुपये में बनी है। हालांकि, इसने रिलीज के दो सप्ताह के अंदर ही अपनी लागत वसूल कर ली है। शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म ने तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई की है। राजकुमार पेरियासामी निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्ण ने फिल्म का निर्माण किया है। 
Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' फ्लॉप नहीं- राजकुमार संतोषी, "लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं.."

विज्ञापन
विज्ञापन
Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy Amaran Box Office Collection Day 28
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

हफ्ते दर हफ्ते ऐसा रहा कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के दूसरे ही हफ्ते में बजट को निकाल लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 114.85 का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 57.25 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 25.95 करोड़ का कलेक्शन किया। 
Suriya 45: 'सूर्या 45' का मुहूर्त शॉट पूरा, 19 साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे अभिनेता और तृषा कृष्णन

विज्ञापन
Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy Amaran Box Office Collection Day 28
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

जानें बुधवार को फिल्म का कारोबार
अब फिल्म के बुधवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन अब तक 0.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये पहला मौका है, जब फिल्म की कमाई 01 करोड़ से भी नीचे रही है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 210. 48 करोड़ रुपये हो गया है। 
Vivek Agnihotri: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के सेट पर फूट-फूट कर रोए विवेक अग्निहोत्री, कहा- दर्द, उत्पीड़न, यातना…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed