फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: साउथ के दिग्गज सितारे ने की पीएम मोदी-सीएम योगी की तारीफ, कह दी यह बड़ी बात

Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
South Actor Suman Talwar Praised PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath for Ram Mandir Details Inside
सुमन तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों ने सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इनमें तेलुगु अभिनेता सुमन तलवार भी शामिल थे।

South Actor Suman Talwar Praised PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath for Ram Mandir Details Inside
सुमन तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

इस अवसर पर वे अभिभूत नजर आए। अभिनेता की यह पहली अयोध्या की यात्रा थी। इस पर उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने दोनों का आभार भी व्यक्त किया।

South Actor Suman Talwar Praised PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath for Ram Mandir Details Inside
सुमन तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

 एएनआई के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में अभिनेता ने कहा, "पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे कहा, “दोनों राम और लक्ष्मण की तरह हैं और उन्हें इस काम के लिए ही भगवान ने भेजा था। यह भारत के लिए राष्ट्रीय स्मारक होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Suman Talwar Praised PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath for Ram Mandir Details Inside
सुमन तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

सुमन के अलावा रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण जैसे साउथ सितारे भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे थे। सुमन के एक्टिंग करियर की  बात करें तो उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कैरेक्टर रोल निभाए हैं। चार दशकों से वे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। शिवा जी द बॉस और गब्बर जैसी फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

विज्ञापन
South Actor Suman Talwar Praised PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath for Ram Mandir Details Inside
सुमन तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई कलाकार इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या पहुंचे थे। माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कंगना रणौत, मधुर भंडारकर, अनुपम खेर, सोनू निगम, अनु मलिक और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी जैसी दिग्गज हस्तियां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed