फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash: साउथ एक्टर यश की आगामी फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, रामायण में निभाएंगे रावण की भूमिका

Tue, 08 Jul 2025 03:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 08 Jul 2025 03:06 PM IST
सार

Yash Upcoming Movies: यश की आगामी फिल्मों की लिस्ट में रामायण भाग 1, टॉक्सिक और केजीएफ 3 जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए, जानते हैं इन फिल्मों से जुड़ी दिलचस्प बातें...
 

विज्ञापन
South actor yash upcoming movies ramayana as ravana KGF3 Toxic
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के जरिए पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी दमदार एक्टिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें लाखों प्रशंसकों का चहेता बना दिया है। आइए एक नजर डालते हैं यश की आगामी फिल्मों पर...
South actor yash upcoming movies ramayana as ravana KGF3 Toxic
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamnamitmalhotra
रामायण भाग 1
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण भाग 1' का हाल ही में लुक जारी किया गया था। यह फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की कहानी और किरदार के बारे में बात करें तो रामायण एक महाकाव्य पर आधारित फिल्म है, जिसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके लिए एक नया और रोमांचक रोल है। रावण का किरदार गहराई भरा और जटिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। 
South actor yash upcoming movies ramayana as ravana KGF3 Toxic
टॉक्सिक से यश का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
टॉक्सिक
निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' 2025 में रिलीज हो सकती है। कुछ समय पहले मेकर्स ने फिल्म से यश का लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। 'टॉक्सिक' एक एक्शन-क्राइम गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें यश एक दमदार और ग्रे शेड्स वाले किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। गीतू मोहनदास, जो मलयालम सिनेमा की मशहूर निर्देशक हैं, इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश ने बताया कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। फिल्म में यश के अलावा टोविनो थॉमस और अभिनेत्री संयुक्ता भी नजर आ सकती हैं। टॉक्सिक को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और कुछ का मानना है कि यह केजीएफ यूनिवर्स से भी जुड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
South actor yash upcoming movies ramayana as ravana KGF3 Toxic
केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
केजीएफ 3
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 की अपार सफलता के बाद, केजीएफ 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यश इस फिल्म में एक बार फिर रॉकी भाई के किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक प्रशांत नील ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और वे इसे और भी बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं। यश ने भी पुष्टि की है कि केजीएफ 3 जरूर आएगी, लेकिन अभी उनका ध्यान टॉक्सिक और रामायण पर है। 'केजीएफ 3' में एक्शन, ड्रामा और रॉकी भाई की कहानी को और आगे बढाया जाएगा। केजीएफ 2 के अंत में तीसरे भाग का हिंट दिया गया था, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
South actor yash upcoming movies ramayana as ravana KGF3 Toxic
यश - फोटो : सोशल मीडिया
'गुगली 2'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक पवन वादेयर की फिल्म 'गुगली 2' यश की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म गुगली का सीक्वल है। पहली फिल्म ने अपनी मजेदार कहानी और यश की शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। इस बार भी फैंस को रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा। यश इस फिल्म में एक हल्के-फुल्के और मजेदार किरदार में नजर आएंगे, जो उनकी एक्शन फिल्मों से अलग होगा। फिल्म की खास बात यह है कि गुगली के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म यश के उन प्रशंसकों के लिए खास होगी जो उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी रोल में देखना चाहते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed