तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की चर्चा काफी लंबे समय से चली आ रही थी। अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विजय की पिछली फिल्म लियो के मुकाबले में गोट काफी पीछे नजर आ रही है। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, ऐसे में फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए इस साल की उन दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने जबर्दस्त चर्चा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
South Movies: 2024 में जबर्दस्त चर्चा के बाद भी कमाल नहीं दिखा सकीं ये साउथ की फिल्में, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन की इंडियन 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। यह 27 साल पहले शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन का सीक्वल थी। फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, रिलीज के बाद लोगों को मायूसी हाथ लगी। यह फिल्म लोगों के दिलों में अपना जादू चलाने में पूरी तरह से नाकाम रही।
मोहनलाल की गिनती मलयालम फिल्मों के बड़े सितारों में होती है। अपने अभिनय के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म मलाईकोट्टाई वालीबन को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता थी। हालांकि, जब यह फिल्म रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। दर्शकों ने इस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विक्रम तमिल सिनेमा के प्रतिभाशाली सितारों में से एक हैं। हाल ही में वह फिल्म तंगलान में नजर आए थे। पा रंजीत के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में सफल रही थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई। भारतीय टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने महज 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस सूची में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का नाम भी शामिल है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 41.3 करोड़ रुपये से भले ही ओपनिंग ली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह 126.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी थी।
Yudhra Song: 'युध्रा' का दूसरा गाना रिलीज, 'सोहनी लगदी' में डांस मूव्स का जादू चलाते दिखे सिद्धांत-मालविका