आज कल लोगों का झुकाव बॉलीवुड को छोड़ साउथ सिनेमा की तरफ ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को साउथ फिल्मों की कहानी से लेकर इनके एक्शन और रोमांटिक सीन्स भी खूब भा रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड और इंटिमेट सीन्स होने बहुत ही आम बात हो गई है, वहीं उनका मानना है कि साउथ अभी इनसे बहुत दूर है। हिंदी फिल्मों में बढ़ती बोल्डनेस के कारण इंडस्ट्री की काफी आलोचना भी हो रही है। सिनेप्रेमियों को ऐसा लगता है कि तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में बोल्ड सीन्स नहीं होते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप बहुत गलत हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको साउथ की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बोल्ड सीन्स की भरमार है।
South Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये साउथ फिल्में, देखकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुदु
इस लिस्ट में पहला नाम साल 2013 में आई तेलुगू फिल्म 'गुरुदु' का है। इस फिल्म में बोल्डनेस की सारी हदों को पार किया गया है। फिल्म में दिखाया गया कंटेंट काफी कामुक था, जो उस समय के हिसाब से लोगों की सोच से भी परे था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतु कौर और शिवाजी थे और दोनों ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे।
Celebs Baby Name: आलिया की बेटी ‘राहा’ तो देबिना की ‘लियाना’, जानें सेलेब्स के बच्चों के यूनिक नाम का मतलब
चंद्रा
साल 2013 में ही रिलीज हुई फिल्म 'चंद्रा' में भी जमकर बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। यह फिल्म कन्नड़ और तमिल दो भाषाओं में रिलीज की गई थी। कहा जाता है इस फिल्म में ऐसे सीन्स फिल्माए गए थे, जो बॉलीवुड को टक्कर दे सकते हैं। 'दृश्यम 2' में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाकर लाइमलाइट लूट रही श्रिया सरन ने इस फिल्म में अभिनेता प्रेम कुमार के साथ खूब इंटिमेट सीन दिए थे।
Bijli Song Out: 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म का पहला गाना 'बिजली' रिलीज, कियारा के ठुमकों पर फिदा दिखे विक्की कौशल
मादा मरुगम
साल 2010 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'मादा मरुगम' ने अपने बोल्ड कंटेंट और इंटिमेट सीन्स के लिए बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में कलाकारों ने कैमरे के सामने बोल्डनेस की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। फिल्म में मुख्य भूमिका में स्वाति वर्मा और सासो दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी थी।
Firoz Nadiadwala: शुरू हुई 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की तैयारी, दुनिया भर में 20 भाषाओं में होगी रिलीज
थापू
इस लिस्ट में तमिल सिनेमा की एक और फिल्म का नाम शामिल है। यह फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी। साल 2010 में सिनेमघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी चतुर्वेदी ने बेहद ओपन सीन दिए थे। थापू फिल्म में भी कई सारे बोल्ड सीन्स परोसे गए थे। इस फिल्म के बोल्ड सीन्स ने सिनेमा जगत में हंगामा मचा दिया था।
Aamrapali Dubey: 24 घंटे में मिला आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान, अभिनेत्री ने जताया यूपी सरकार का आभार