अभिनय की दुनिया में सितारों के बीच स्टारडम की जंग छिड़ी रहती है। सभी खुद को बेहतर साबित करने की दौड़ में शामिल होते हैं। इस कारण कभी-कभी उन सितारों के बीच आपसी मतभेद हो जाते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई बार फिल्मों में साथ काम करते करते कलाकार एक-दूसरे के दोस्त बन जाते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं साउथ की उन सितारों के बारे में, जो आपस में दोस्ती की मिसाल कायम करते हैं।
South Celebs: एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं साउथ के ये सितारे, निभाते हैं जय-वीरू जितनी पक्की दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास और अल्लू अर्जुन
इस लिस्ट में सबसे पहली जोड़ी है साउथ सुपरस्टार प्रभास और अल्लू अर्जुन की। प्रभास और अल्लू अर्जुन आज से नहीं, बल्कि कई साल से एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं। दोनों अभिनेताओं के बीच गहरी दोस्ती है। फिल्म इंडस्ट्री के अंदर उनकी दोस्ती के खूब चर्चा होती है। कई बार यह दोनों एक-दूसरे को फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी में भी सपोर्ट करते हुए देखे गए हैं। प्रभास और अल्लू अर्जुन की एक साथ वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी पर लगा था पति चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- सेलेब्रिटी होने की कीमत चुकाई
विजय और महेश बाबू
दोस्ती की इस लिस्ट में अगला नाम साउथ सुपरस्टार विजय और महेश बाबू का आता है। यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि विजय और महेश बाबू ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की थी। कॉलेज के समय से ही वह दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद भी उनकी यह दोस्ती बरकरार है। कई इवेंट्स पर दोनों को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया है।
Karan Johar: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी! करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच अफेयर की खबरें कई बार सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने ही अफवाह बताते हुए उन खबरों का खंडन किया है। वह हमेशा से ही एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते आए हैं। अनुष्का शेट्टी इंटरव्यू के दौरान एक बार खुलासा कर चुकी हैं कि प्रभास उनके रात के तीन बजे वाले दोस्त हैं, जिनसे वह कभी भी फोन पर बात कर सकती हैं।
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था
सामंथा और नयनतारा
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नयनतारा से सामंथा की दोस्ती एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दरअसल, दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो आज तक कायम है। कई इवेंट्स पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते भी देखे गए हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा