फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' पर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Fri, 24 Nov 2023 08:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Nov 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Spirit After Ranbir Kapoor Animal Sandeep Reddy Vanga Start Filming Prabhas film in 2024 Unstoppable with NBK
संदीप वांगा रेड्डी, प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म है। 'कबीर सिंह' के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा इस अपनी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं। जहां एक तरफ निर्देशक इस फिल्म की रिलीज के लिए जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग पर अपडेट दिया है। चलिए जानते हैं क्या बोले संदीप रेड्डी वांगा...

Spirit After Ranbir Kapoor Animal Sandeep Reddy Vanga Start Filming Prabhas film in 2024 Unstoppable with NBK
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' का काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर जितनी उत्साहित इसकी टीम है उतने ही जोश में दर्शक भी हैं। इस फिल्म को लेकर हो रही चर्चा के बीच फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने अब प्रभास के साथ अपनी अगली हिंदी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। दरअसल,  हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' का प्रचार करने के लिए सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के शो 'अनस्टॉपेबल एनबीके' में पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने बताया कि दर्शक कब उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Spirit After Ranbir Kapoor Animal Sandeep Reddy Vanga Start Filming Prabhas film in 2024 Unstoppable with NBK
संदीप रेड्डी वांगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में होस्ट नंदमुरी बालकृष्ण निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से पूछते नजर आए कि, 'मेरा पोता देवांश प्रभास की स्पिरिट फिल्म के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम शूटिंग कब शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं?' इस पर निर्देशक ने जवाब दिया, 'फिल्म अगले साल 2024 में सितंबर में फ्लोर पर जाने वाली है।' बता दें, इस साल की शुरुआत में निर्माता भूषण कुमार ने भी कहा था कि, 'अभी, मैं चाहता हूं कि दर्शक एनिमल पर ध्यान केंद्रित करें। उसके बाद हम स्पिरिट पर काम शुरू करेंगे। हम पांच से छह महीने का गैप लेंगे और फिर स्पिरिट शुरू करेंगे।'
Asif Ali: फिल्म की स्टंट ट्रेनिंग के दौरान घायल हुए मलयालम अभिनेता आसिफ अली, एक्टर के घुटने में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Spirit After Ranbir Kapoor Animal Sandeep Reddy Vanga Start Filming Prabhas film in 2024 Unstoppable with NBK
नंदमुरी बालकृष्ण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में संदीप रेड्डी वांगा के साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी 'एनिमल' का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस बातचीत के दौरान, रणबीर कपूर ने प्रभास की 'स्पिरिट' फिल्म का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा सभी के सामने जाहिर की। अभिनेता ने कहा कि, 'संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म प्रभास अन्ना के साथ है। अगर मेरे लिए इस फिल्म में कोई छोटी सी भूमिका हो तो मैं स्पिरिट का हिस्सा बनकर रोमांचित हो जाऊंगा।'
Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'

विज्ञापन
Spirit After Ranbir Kapoor Animal Sandeep Reddy Vanga Start Filming Prabhas film in 2024 Unstoppable with NBK
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'एनिमल' की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस पैन इंडिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी बाप और बेटे के कॉम्पलिकेटेड रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, तृप्ति डीमरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Mansoor Trisha Dispute: मंसूर की माफी पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट साझा कर बोलीं- माफ करना दिव्य है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed