तमिल स्टार सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी 42वीं फिल्म को लेकर सूर्या लंबे समय से चर्चा में हैं। फैंस को इस पीरियड ड्रामा का बेसब्री से इंतजार है। इसका निर्देशन सिरुथाई शिवा करने रहे हैं। पिछले साल से ही यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसकी वजह से सूर्या के चाहने वालों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
Kanguva: रिलीज से पहले ही सूर्या की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, इतने में बिके 'कंगुवा' के ओटीटी राइट्स!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को 2024 में 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बन रही कंगुवा में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Drugs Case: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की
बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म के ओटीटी अधिकार बेच दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों के बाद कंगुवा हिंदी को छोड़कर सभी भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 80 करोड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा गया है।
Operation Fortune: इस तारीख को ओटीटी पर आ रही जैसन स्टैथम की मूवी, गाय रिची की एक्शन थ्रिलर का खत्म हुआ इंतजार
तमिल सिनेमा का यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सौदा है। इससे पहले दलपति विजय की आगामी फिल्म लियो के राइट्स को 120 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचा गया था। सूर्या फिल्म में एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी को कथित तौर पर 16वीं सदी में सेट किया गया है।
Anupam Kher: जब अनुपम खेर ने रोती आंखों के साथ महेश भट्ट को दिया था श्राप, फिर जानें कैसे मिली फिल्म 'सारांश'
रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इसके बाद वह वादिवसल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन वेत्रीमारन कर रहे हैं।
Guneet Monga: ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने की 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की तारीफ, इसलिए जताया आभार