फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalaivar 170: थलाइवर 170 पर आया नया अपडेट, मेकर्स ने बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर के साथ साझा की यह जानकारी

Sun, 29 Oct 2023 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Oct 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Thalaivar 170 New Update Rajinikanth Amitabh Bachchan wrap up Mumbai schedule Makers posted on Social media
थलाइवर 170 - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में अपनी 169वीं फिल्म 'जेलर' में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिख दी थी। अब इस कामयाबी के बाद अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट पर जोर शोर से जुट गए हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवर 170 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।


Raj Kapoor: शोमैन की विरासत को संजोए है ताशकंद का यह रेस्तरां, कपूर सुपरस्टार्स ने भी लिया है यहां का जायका

Thalaivar 170 New Update Rajinikanth Amitabh Bachchan wrap up Mumbai schedule Makers posted on Social media
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों दिग्गज कलाकारों ने मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। दोनों दिग्गजों की तस्वीर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस  की ओर से बताया गया है कि आगामी फिल्म का मुंबई शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 

Thalaivar 170 New Update Rajinikanth Amitabh Bachchan wrap up Mumbai schedule Makers posted on Social media
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत - फोटो : social media

लाइका प्रोडक्शंस ने रविवार (28 अक्टूबर) को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो अभिनेताओं के फोटो के  साथ कैप्शन में लिखा है, "जब सुपरस्टार और शहंशाह की मुलाकात 'थलाइवर 170' के सेट पर हुई। 33 साल बाद स्क्रीन पर पुनर्मिलन। यह फिल्म दिग्गजों की डबल डोज वाली होगी। मुंबई का शेड्यूल पूरा हो चुका है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalaivar 170 New Update Rajinikanth Amitabh Bachchan wrap up Mumbai schedule Makers posted on Social media
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आखिरी बार नेल्सन दिलीपकुमार की 'जेलर' में नजर आए थे। केवल भारत ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने विदेश में भी धमाल मचा दिया था। दुनियाभर में इसने 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 'जेलर' की सफलता के बाद उन्होंने केरल के त्रिवेन्द्रम में 'थलाइवर 170' की शूटिंग शुरू कर दी थी। मीडिया से बातचीत में अभिनेता खुलासा कर चुके हैं कि यह फिल्म एक ठोस संदेश के साथ बड़े बजट की व्यावसायिक मनोरंजक फिल्म होगी।

विज्ञापन
Thalaivar 170 New Update Rajinikanth Amitabh Bachchan wrap up Mumbai schedule Makers posted on Social media
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
'थलाइवर 170' के कलाकारों की बात करें तो इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, रक्षण और जीएम साउंडार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपने संगीत से सजाया है। 
KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' से हटाया जाएगा इम्पोस्टर गेम सेगमेंट, फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed