फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leo: 'लियो' के लिए दलपति विजय ने ली इतने करोड़ की फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 10 Oct 2023 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 Oct 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Charge Crores for Lokesh Kanagaraj Directed Film Leo Amount will Surprise you
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार विजय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, वहीं एक रिपोर्ट में अभिनेता की फीस को लेकर बड़ा दावा किया गया है।


Vijay Antony: बेटी की मौत के गम से उबर नहीं पाईं विजय एंटनी की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा- वापस आ जाओ थंगम

Thalapathy Vijay Charge Crores for Lokesh Kanagaraj Directed Film Leo Amount will Surprise you
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक विजय ने लियो के लिए कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक लिया है। वहीं, फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें अभिनेता अपनी दमदार अदाकारी दिखाते हुए नजर आए थे।

Thalapathy Vijay Charge Crores for Lokesh Kanagaraj Directed Film Leo Amount will Surprise you
लियो - फोटो : social media

अगर रिपोर्ट के दावों को सही मान लिया जाए तो अब रजनीकांत के बाद, विजय कॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं। इस रिपोर्ट से प्रशंसक इस बात पर बहुत खुश हैं कि अभिनेता ने 'वेट्री' में एक बाल कलाकार के रूप में 500 रुपये से शुरुआत की और अब 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाले अभिनेता बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Charge Crores for Lokesh Kanagaraj Directed Film Leo Amount will Surprise you
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विजय तमिल सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनके फैंस उन्हें दलपति कहकर संबोधित करते हैं। 1990 के दशक के बाद अभिनेता के स्टारडम में गजब का इजाफा देखने को मिला और इसके बाद 'मर्सल' और 'सरकार' जैसी फिल्मों के बाद से उनकी फीस में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Charge Crores for Lokesh Kanagaraj Directed Film Leo Amount will Surprise you
मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

लोकेश कनगराज के साथ विजय की पहली फिल्म मास्टर थी। इस फिल्म ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि लियो उनके पिछले रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ देगी। गौरतलब है कि 'लियो' एक एक्शन ड्रामा है। फिल्म में विजय, तृषा, संजय दत्त, अर्जुन, मिसस्किन, मंसूर अली खान, गौतम वासुदेव मेनन, प्रिया आनंद, मैथ्यू थॉमस, सैंडी और अनुराग कश्यप हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
Aftab Shivdasani: साइबर ठगी का शिकार हुए आफताब शिवदसानी, अभिनेता को लगी लाखों रुपये की चपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed