दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और सबसे चर्चित अभिनेता विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वरिसु' के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। विजय को देशभर में फैले उनके सभी फैंस प्यार से थलपति विजय कहते हैं और वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां इस समय एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। इंटरनेट पर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे अभिनेता के सभी फैंस स्तब्ध हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर के आते ही सभी बहुत परेशान हैं पर कुछ अन्य रिपोर्ट्स इन्हें महज अफवाहें बता रही हैं।
Vijay-Sangeetha: क्या शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले रहे विजय, आखिर क्यों लग रहीं अटकलें?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीता से तलाक ले रहे हैं विजय!
रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय के विकिपीडिया पेज पर यह कहने के बाद कि उनका और उनकी पत्नी का आपसी सहमति से तलाक हो रहा है, उनके अलग होने की अफवाहें शुरू हुईं। हालांकि, विजय ने अभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में चुप्पी साधी हुई है। बता दें, दोनों की शादी को अब 22 साल से ज्यादा हो चुके हैं और विजय-संगीता की जोड़ी साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ऐसे में ये खबरें सबको परेशान कर रही हैं। बीते दिनों हुए 'वरिसु' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में भी विजय की पत्नी संगीता नहीं पहुंची थीं, जिसने इन अफवाहों को हवा देने का काम किया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह इस वक्त बच्चों के साथ अमेरिका में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं इसलिए नहीं आई थीं।
AR Rahman: शादी के लिए रहमान ने रख दी थीं तीन शर्त, मां करीमा बेगम ने ऐसे ढूंढी लड़की
खबरों में नहीं है कोई सच्चाई
अभी इन अफवाहों पर विजय और उनकी पत्नी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें इन सभी अफवाहों को निराधार बताया जा रहा है। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, 'इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। विजय और संगीता के तलाक की अफवाहें निराधार हैं। किसी को नहीं की इसकी शुरुआत कैसे हुई।' आपको बता दें, विजय और संगीता 25 अगस्त 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे। संगीता विजय की बहुत बड़ी फैन थी और उनसे मिलने ब्रिटेन से चेन्नई आई थीं, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
Box Office Report: चार फिल्मों के मुकाबले में 'अवतार 2' के सिर सजा ताज, बाकी तीन का गुरुवार को ऐसा रहा हाल
'वरिसु' में दिखेगा विजय का एक्शन अवतार
निजी जिंदगी के अलावा इन दिनों विजय की आगामी फिल्म 'वरिसु' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। यह फिल्म इसी महीने 11 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'वरिसु' में एक बार फिर विजय एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।
Tazza Khabar Released: समय से पहले रिलीज हुई ताजा खबर, भुवन बाम बोले- असुविधा के लिए खेद है, लेकिन क्या करूं?