फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब विजय ने आधी स्क्रिप्ट सुनकर रिजेक्ट कर दी फिल्म, बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई मूवी

Thu, 19 Oct 2023 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When leo actor Thalapathy vijay Rejected Sandakozhi movie without listening full Script
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म लियो को लेकर चर्चा में हैं। एडवांस बुंकिग में हुई टिकट बिक्री के मामले में यह फिल्म जवान को पछाड़ चुकी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि फिल्म को लेकर साउथ के साथ नॉर्थ में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लियो को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच आज हम थ्रोबैक थर्सडे में विजय से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।


Chandramukhi 2: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना की 'चंद्रमुखी 2', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Throwback Thursday When leo actor Thalapathy vijay Rejected Sandakozhi movie without listening full Script
दलपति विजय - फोटो : social media

यूं तो दलपति विजय अब तक कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन आपको जानकारी होगी कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के दौरान बीच में ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक को रोककर इसमें काम करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म का नाम संदाकोझी था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। 

Throwback Thursday When leo actor Thalapathy vijay Rejected Sandakozhi movie without listening full Script
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार के मना करने के बाद यह फिल्म विशाल  के पास चली गई। उनके साथ जैस्मीन ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया। रिलीज के बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर एन लिंगुस्वामी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म का प्रस्ताव लेकर पहले विजय के पास पहुंचे थे, लेकिन स्क्रिप्ट का आधा हिस्सा सुने बिना ही उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When leo actor Thalapathy vijay Rejected Sandakozhi movie without listening full Script
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

तब डायरेक्टर ने बताया था कि फिल्म का पहला हिस्सा सुनने के बाद उन्होंने मुझे रोक दिया। इसके बाद मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि फिल्म का दूसरा हिस्सा पूरी तरह से राजकिरण पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Throwback Thursday When leo actor Thalapathy vijay Rejected Sandakozhi movie without listening full Script
दलपति विजय - फोटो : social media

कहा जाता है कि विजय को कथित तौर पर महसूस हुआ कि बतौर लीड एक्टर फिल्म में उनके लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं हैं। इस वजह से अभिनेता ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, फिल्म जब बनकर तैयार हुई तो लोगों को यह बहुत पसंंद आई।
Ravi Teja Film: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार टाइगर नागेश्वर राव, फिल्म को लेकर आया यह अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed