फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actor Yash: पत्नी-बच्चों संग मुंबई में दिखे यश, जानिए किस तरह किया अपने फैंस को खुश

Wed, 27 Nov 2024 02:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 27 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

इन दिनों कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह मुंबई में अपने बच्चों और पत्नी के साथ नजर आए।इस दौरान वह अपने फैंस से मिले। फैंस के लिए जो यश का व्यवहार रहा उसने सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Toxic Film Actor Yash Spotted Mumbai With Wife Radhika Pandit And Children Click Pic With Fan
अभिनेता यश - फोटो : इंस्टाग्राम-@thenameisyash

फिल्म ‘केजीएफ’ से देश भर में मशहूर हुए कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश को हाल ही में मुंबई में देखा गया। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक' की शूटिंग के बीच पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ मुंबई में नजर आए। यश को मुंबई में देखकर उनके फैंस बहुत खुश हुए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में यश अपने फैंस से घिरे हुए नजर आए।

Toxic Film Actor Yash Spotted Mumbai With Wife Radhika Pandit And Children Click Pic With Fan
यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

फैंस को दी खुशी-खुशी अपनी फोटो
यश को देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए। उनके फैंस में बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक शामिल थे। एक फैन ने तो यश के पैर तक छू लिए। एक नन्हा फैन भी यश के पास आकर खड़ा हो गया जिसके साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई। अपने किसी भी फैन को यश ने फोटो लेने से मना नहीं किया। अपने बेटे को गोद में लिए हुए यश अपने फैंस से बड़े प्यार से मिलते हुए नजर आए।

 

Toxic Film Actor Yash Spotted Mumbai With Wife Radhika Pandit And Children Click Pic With Fan
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

टॉक्सिक फिल्म में होगा दमदार एक्शन 
इन दिनों यश अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग में व्यस्त है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भी केजीएफ की तरह ही दमदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं वह इसको प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic Film Actor Yash Spotted Mumbai With Wife Radhika Pandit And Children Click Pic With Fan
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों विवाद में आई यश की फिल्म 
नवंबर माह में ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' विवादों में भी घिरी है। कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म के सेट बनाने के लिए बेंगलुरू के हिंदुस्तान मशीन टूल्स परिसर में अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ काटे गए। इससे मालमे में सही कारवाई करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
Toxic Film Actor Yash Spotted Mumbai With Wife Radhika Pandit And Children Click Pic With Fan
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की हीरोइन कियारा आडवाणी हैं। वह इस फिल्म से कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed