{"_id":"673eeac7d234f26144086781","slug":"vijay-deverakonda-confirms-relationship-with-rashmika-mandanna-broke-silence-on-marriage-plans-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर? शादी की योजना पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर? शादी की योजना पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:39 PM IST
सार
विजय देवरकोंडा को लेकर खबरें हैं कि वह लंबे समय से रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते में हैं। इसी बीच अभिनेता ने प्यार और शादी पर चर्चा कर हर किसी का खासा ध्यान आकर्षित किया है।
विजय देवरकोंडा अपने व्यवसायिक जीवन के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। बीते लंबे समय से खबरें हैं कि विजय, साउथ की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते में हैं। इसी बीच अभिनेता ने प्यार, रिश्तों और शादी पर अपने विचार साझा किए हैं। एक हालिया इंरटव्यू मे, विजय ने पुष्टि की कि वह रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने पहले भी अपनी को-स्टार्स में से एक को डेट करने की बात कबूली। अभिनेता का बयान नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स @aliabbaszafar
सिंगल नहीं हैं विजय देवरकोंडा
इंटरव्यू के दौरान विजय ने इस बात की पुष्टि की कि वह फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं 35 साल का हूं, क्या आपको लगता है कि मैं सिंगल रहूंगा?' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी को स्टार को डेट किया है, तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, 'मैंने किया है।'
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
रिश्ते से पहले दोस्ती बनाने पर देते हैं जोर
अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि वह रोमांटिक रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक मजबूत दोस्ती बनाना पसंद करते हैं। अभिनेता के शब्दों में, 'मैं डेट पर बाहर नहीं जाता। मैं किसी को लंबे समय तक जानने के बाद, दोस्ती बनाने के बाद ही बाहर जाता हूं।' विजय और रश्मिका ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है। दोनों के बीच मजूबत बॉन्ड है जिसकी वजह से उनकी डेटिंग की अटकलों को और हवा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
बिना शर्त प्यार पर नहीं भरोसा
हाल ही में, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 12' में उनके लुक की सराहना की। वहीं, 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की रिलीज के बाद विजय ने रश्मिका की प्रशंसा की। विजय ने बिना शर्त प्यार के विषयों पर भी बात की और शादी की योजनाओं के बारे में बताया। अभिनेता ने टिप्पणी की, 'मुझे पता है कि प्यार करना कैसा लगता है, और मुझे पता है कि प्यार करना क्या होता है। मैं बिना शर्त प्यार नहीं जानता क्योंकि मेरा प्यार उम्मीदों के साथ आता है, इसलिए स्पष्ट रूप से मेरा प्यार बिना शर्त नहीं है। मुझे लगता है सबकुछ अति-रोमांटिक हो गया है। मैं यह भी नहीं जानता कि बिना शर्त प्यार की उम्मीद करना ठीक है या नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
शादी पर विजय की दो टूक
शादी के विषय पर, विजय ने कहा कि यह महिलाओं के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उनके मुताबिक, 'शादी को किसी के करियर के बीच में नहीं आना चाहिए। महिलाओं के लिए शादी कठिन है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस पेशे में हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।