{"_id":"6748810f8e1a76b0320ec925","slug":"vijay-deverakonda-does-not-like-to-go-on-dates-said-i-do-not-go-on-dates-quickly-take-time-to-make-friends-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: डेट पर जाना पसंद नहीं करते विजय देवरकोंडा, बोले- जल्दी डेट पर नहीं जाता, दोस्ती करने में..","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Deverakonda: डेट पर जाना पसंद नहीं करते विजय देवरकोंडा, बोले- जल्दी डेट पर नहीं जाता, दोस्ती करने में..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:12 PM IST
सार
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की रश्मिका मंदाना के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इसे लेकर विजय ने कहा कि वे जल्दी डेट पर जाना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा
- फोटो : रेडिट Even_Conversation_83
Link Copied
साउथ अभिनेता विजय देवराकोंडा को उनके म्यूजिक वीडियो 'साहिबा' में देखा जा रहा है। इस वीडियो में जसलीन रॉयल और राधिका मदान को भी देखा जा सकता है। कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में उन्होंने खुद को काफी खुशकिस्मत बताया है।
डेट पर जाना नहीं है पसंद
अभिनेता ने कहा कि वे डेट्स पर जाना पसंद नहीं करते हैं। इस पर राधिका मदान कहती हैं कि तो क्या आपके जीवन में महिलाएं मेग्नेट से आ जाती हैं। विजय ने कहा कि वे बहुत खुशकिस्मत हैं, इसे रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
रिलेशनशिप को लेकर ऐसा सोचते हैं विजय
उन्होंने कहा कि डेट पर जाने के लिए उन्हें रिलेशनशिप पर विचार करने से पहले काफी समय तक इसके आदी होने की जरूरत है। इस पर विजय देवरकोंडा ने कहा कि वे किसी के साथ डेटिंग में जाने समय लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी को जानने में लंबा समय लगाते हैं, उसके बाद ही उससे दोस्ती करते हैं और फिर बाहर जाते हैं। खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना के साथ वे डेट कर रहे हैं।
4 of 5
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना
- फोटो : एक्स @@iamRashmika
रश्मिका के साथ वायरल हुई तस्वीर
दोनों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। अब दोनों को फिर से साथ में समय बिताते देखा गया। दोनों एक कैफे में साथ में समय बिताते नजर आए। रश्मिका मंदाना इस दौरान अपने कैजुएल स्टाइल में ही पहुंचीं। उन्होंने नीले रंग का क्रॉप टॉप डैनिम जींस के साथ पहना था। वहीं, विजय भी नीली जैकेट पहने नजर आए। विजय ने इसके साथ ही कैप भी पहनी।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मदान के साथ दिखी लव बॉन्डिंग
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया। इसमें वह और राधिका मदान प्रेम के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका की फिल्म 'पुष्पा 2' अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर रश्मिका के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा कल्की एडी 2898 को लेकर बात की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।