फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kingdom Collection: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की शानदार शुरुआत, ‘सैयारा’ को टक्कर देने में हुई कामयाब

Thu, 31 Jul 2025 09:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 31 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

Film Kingdom Box Office Collection Day 1: आज यानी गुरुवार को साउथ के नामी एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। इस फिल्म को हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया गया है। पहले दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। यहां तक कि ‘सैयारा’ की हाइप के आगे यह फिल्म अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
Vijay deverakonda Starrer Film Kingdom Box Office Collection Day 1 Thursday Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

साउथ की फिल्में अब डब होकर देश भर में रिलीज होती हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के बाद से हिंदी पट्टी के दर्शकों में साउथ की फिल्मों को देखने का ट्रेंड बढ़ चुका है। आज यानी गुरुवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। जानिए, कितने करोड़ रुपये से इसने अपना खाता खोला है। 


 
Vijay deverakonda Starrer Film Kingdom Box Office Collection Day 1 Thursday Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

पहले दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ाें के अनुसार फिल्म ‘किंगडम’ ने पहले दिन 7.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस शुरुआती कलेक्शन को ठीक ही कहा जाएगा। लेकिन पिछली रिलीज साउथ फिल्मों के मुकाबले यह कलेक्शन कम है। जैसे धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने 14.75 करोड़, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने 15.5 करोड़ रुपये, अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने 34.4 करोड़ रुपये और ‘एम्पुरान 2’ ने 21 करोड़ रुपये से अपना खाता ओपनिंड डे पर खोला था। 


 

Vijay deverakonda Starrer Film Kingdom Box Office Collection Day 1 Thursday Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘किंगडम’ के आगे ‘सैयारा’ का जुनून हुआ कम
इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘किंगडम’ का मुकाबला बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ से है। रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है। मगर गुरुवार को ‘सैयारा’ का कलेक्शन कम हुआ है, इसने 2.55 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। ऐसे में कमाई के मामले में आज के दिन ‘किंगडम’ आगे निकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay deverakonda Starrer Film Kingdom Box Office Collection Day 1 Thursday Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है विजय देवरकोंडा की फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘किंगडम’ एक तेलुगु स्पॉई ड्रामा फिल्म है। गौथम तिन्ननुरी निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई है, वह अलग-अलग मिशन को अंजाम देता है। मगर अब वह ऐसे मिशन का हिस्सा है, जिसमें उसका सामना अपने ही भाई से होने वाला है। फिल्म की कहानी में विजय का किरदार श्रीलंका के एक जेल में जाता है, जहां उसको एक पावरफुल सिंडिकेट को खत्म करना है। लेकिन इस मिशन में चैलेंज यह है कि पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड उसका भाई है, जो कई साल पहले विजय से अलग हो गया था। अब अपने परिवार और कर्तव्य में से विजय का किरदार किसे चुनेगा, यह फिल्म ‘किंगडम’ की स्टोरीलाइन है। 
विज्ञापन
Vijay deverakonda Starrer Film Kingdom Box Office Collection Day 1 Thursday Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं। सत्यदेव ने विजय के किरदार सूर्या के भाई का रोल किया है। वहीं विजय देवरकोंडा के किरदार की प्रेमिका के रोल में भाग्यश्री बोरसे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed