{"_id":"66ce8f05f9f8075c9a02700f","slug":"vijay-sethupathi-rejected-ram-charan-rc16-you-will-be-surprised-to-know-the-reason-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने क्यों ठुकराई राम चरण की 'आरसी16'? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने क्यों ठुकराई राम चरण की 'आरसी16'? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विजय सेतुपति की गिनती देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। शाहरुख खान समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज उनके अभिनय के कायल हैं। हाल ही में विजय को लेकर जानकारी सामने आई थी कि 'आरसी16' निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। फिल्म में उन्हें राम चरण के पिता का किरदार निभाने की पेशकश की गई थी। हालांकि, अभिनेता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद निर्माताओं ने इस रोल के लिए शिवराज कुमार से संपर्क किया था।
2 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : यूट्यूब
विजय सेतुपति ने इतने बड़े प्रोजेक्ट को क्यों ठुकराया अब इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता एक ही तरह के किरदार में बंधना नहीं चाहते हैं। टाइपकास्ट होने की चिंता की वजह से उन्होंने इस भूमिका को बहुत ही विनम्रता के साथ अस्वीकार कर दिया।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : यूट्यूब
'उप्पेना' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों में वह पिता की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा था। कहा जा रहा है कि फैंस से मिले इन किरदारों को प्यार के बावजूद विजय भविष्य में इस तरह के और किरदार को दोहराने नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक उन्होंने बुची बाबू से यह कहते हुए फिल्म को अस्वीकार कर दिया कि वह फिल्म की हाई-प्रोफाइल प्रकृति के बावजूद, इस तरह की भूमिकाओं में वर्गीकृत होने से बचना चाहते थे। विजय को हाल ही में फिल्म महाराजा में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं, ओटीटी पर भी इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।