फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phoenix: तय समय पर रिलीज नहीं होगी विजय सेतुपति के बेटे की पहली फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया बयान

Wed, 13 Nov 2024 06:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 06:22 PM IST
सार

विजय सेतुपति के बेटे सूर्या जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम फीनिक्स है। यह फिल्म पहले 14 नवंबर को आने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया है।

विज्ञापन
Vijay sethupathi son surya debut film Phoenix release Postponed makers announced on social media
फीनिक्स - फोटो : यूट्यूब

अभिनय की दुनिया में एक और स्टारकिड जल्द ही एंट्री करने जा रहा है। हालांकि, इस बार यह नाम बॉलीवुड से नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सामने आया है। अभिनेता विजय सेतुपति के बेटे सूर्या जल्द ही स्टंट कोरियोग्राफर अनल अरासु की पहली निर्देशित फिल्म फीनिक्स में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। 

Vijay sethupathi son surya debut film Phoenix release Postponed makers announced on social media
फीनिक्स - फोटो : यूट्यूब
टल गई सूर्या की फिल्म

फिल्म की रिलीज को स्थगित करने के पीछे का कारण अब तक साफ नहीं हो सका है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि फिल्म फीनिक्स को रिलीज करने के लिए 14 नवंबर, 2024 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन   अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण अब यह स्थगित कर दी गई है।  

Vijay sethupathi son surya debut film Phoenix release Postponed makers announced on social media
फीनिक्स - फोटो : यूट्यूब
जल्द बताई जाएगी नई तारीख

 बयान में आगे लिखा है, "हम और भी अधिक उत्साह और प्रत्याशा के साथ एक टीम के रूप में दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव देने का अथक प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही एक संशोधित रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी। हम आपके निरंतर समर्थन, समझ और धैर्य के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। हम वादा करते हैं कि फीनिक्स पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ आएगी, और जब ऐसा होगा, तो यह धमाकेदार होगा!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay sethupathi son surya debut film Phoenix release Postponed makers announced on social media
फीनिक्स - फोटो : यूट्यूब
ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म को एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है। इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो सूर्या के अलावा इसमें वरलक्ष्मी सरथकुमार और हरीश उथमन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। साथ ही, फिल्म अयाली फेम अबी नक्षत्र और वर्षा भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Vijay sethupathi son surya debut film Phoenix release Postponed makers announced on social media
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi
तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं विजय सेतुपति

सूर्या के पिता की बात करें तो विजय सेतुपति तमिल सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके फैन दक्षिण भारत के साथ हिंदी राज्यों में  फैले हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म महाराजा को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
Zero Se Restart Teaser: 'एक्टर बनूंगा, तंबाकू बेचूंगा,' जीरो से रीस्टार्ट के टीजर ने रिलीज के साथ ही छोड़ी छाप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed