फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yashoda Box Office Collection: 'यशोदा' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, सोमवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Tue, 15 Nov 2022 12:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yashoda Box Office Collection Day Four Samantha Ruth Prabhu movie Monday earnings
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' के वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी। इस शुक्रवार यानी 11 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कम बजट में बनी यह फिल्म चार दिनों में ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।


Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट

Yashoda Box Office Collection Day Four Samantha Ruth Prabhu movie Monday earnings
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा की इस पैन इंडिया फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। 30-35 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन तेलुगू भाषा में 2.7 करोड़, तमिल में 25 लाख, हिंदी में 10 लाख और मलयालम में एक लाख रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा दूसरे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 3.64 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को फिल्म ने 3.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Sapna Choudhary: डांस के बाद सिंगिंग का जादू चलाएंगी सपना चौधरी, डांसिंग क्वीन का नया गाना 'खोट' कल होगा रिलीज

Yashoda Box Office Collection Day Four Samantha Ruth Prabhu movie Monday earnings
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। मंडे टेस्ट में यह फिल्म 1.50 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 11.63 करोड़ हो गया है।
Drishyam 2: सात साल बाद फिर खुलेंगे जमीन की गहराई में दफन राज, जानिए 'दृश्यम 2' से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashoda Box Office Collection Day Four Samantha Ruth Prabhu movie Monday earnings
यशोदा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली है। समीक्षकों ने सामंथा के साथ फिल्म के निर्देशक हरीश नारायण और के. हरिशंकर की भी जमकर तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार विजय देवरकोंडा हैं। फिल्म के अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो एक्ट्रेस 'फैमिली मैन 2' के बाद जल्द ही 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में भी काम करती दिखेंगी।
Karthi: साउथ के दिग्गज अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed