फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इन साउथ सुपरस्टार्स को भी इस साल लगा तगड़ा झटका, फ्लॉप रहीं ये बड़ी फिल्में

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 South Superstar Chiranjeevi Chiyaan Vikram Prabhas Mohanlal Flop Films
साउथ सुपरस्टार्स - फोटो : अमर उजाला

साल 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस साल रिलीज कई बड़ी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। इनमें बॉलीवुड के कई सितारों की फिल्में भी शामिल हैं। हालांकि यह कहना बिलकुल सही नहीं होगा कि यह साल केवल हिंदी फिल्मों के लिए ही बेकार गुजरा है। इस साल दक्षिण भारत के कई बड़े स्टार्स की फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...


OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Year Ender 2022 South Superstar Chiranjeevi Chiyaan Vikram Prabhas Mohanlal Flop Films
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी

चिरंजीवी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शुमार किए जाते हैं। साउथ में उन्हें मेगास्टार कह कर बुलाया जाता है। हालांकि यह साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा। उनकी दो फिल्में इस साल रिलीज हुईं जो दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रहीं। सबसे पहले चिरंजीवी की 'आचार्य' रिलीज हुई, लेकिन यह दर्शकों के दिलों को जीत न सकी। इसके बाद उनकी 'गॉडफादर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जनता ने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया।
Kajol: काजोल और बहन तनीषा ने मां तनुजा को गिफ्ट किया आलीशान बंगला, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Year Ender 2022 South Superstar Chiranjeevi Chiyaan Vikram Prabhas Mohanlal Flop Films
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास

बाहुबली के बाद से प्रभास पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। देश के कोने-कोने में उन्हें पहचाना जाता है। साल 2022 में प्रभास की बड़े बजट की फिल्म 'राधेश्याम' रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को उनकी यह फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई।
Tunisha Sharma Death: शीजान से ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं तुनिशा, एफआईआर कॉपी में सामने आई यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 South Superstar Chiranjeevi Chiyaan Vikram Prabhas Mohanlal Flop Films
कोबरा - फोटो : social media
विक्रम

इस साल विक्रम की भी फिल्म को फ्लॉप का सामना करना पड़ा है। तमिल सुपरस्टार को 'कोबरा' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल न सकी। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये का था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की ही कमाई कर सकी।
Shahrukh Khan: 'पठान का ट्रेलर क्यों नहीं कर रहे रिलीज', फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Year Ender 2022 South Superstar Chiranjeevi Chiyaan Vikram Prabhas Mohanlal Flop Films
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल

मलयालय सुपरस्टार मोहनलाल को कंपलीट एक्टर कहा जाता है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस साल उनकी फिल्म 'अरट्टू' भी बॉक्स ऑफिस पर चल न सकी। फिल्म को 18 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह महज 17 करोड़ ही कमा सकी।
Salman Khan: दबंग खान ने जला दी थी अपने पापा की कमाई? बिग बॉस के मंच पर एक्टर ने बताई इसकी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed