हमारे भारतीय समाज में ऐसी कहावत है कि शादियां ऊपर वाला तय करता, इंसान तो बस उसके हिसाब से चलता है। आज के दौर में यह बातें केवल बातें ही बन कर रह गई हैं। साउथ सिनेमा में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो शादी से कोसो दूर रहना पसंद करते हैं। वह जीवन भर वैवाहिक रिश्ते से किनारे रहना चाहते हैं। साउथ इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे, लेकिन जल्द ही अलग भी हो गए। आइए जानते हैं साउथ फिल्मों के उन सितारों के बारे में, जो शादी की बात पर अक्सर चुप्पी साध लेते हैं।
South Celebs: अब तक सिंगल हैं साउथ के ये सितारे, शादी की बात पर साध लेते हैं चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल कृष्ण रेड्डी
साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। विशाल में साल 2019 में अनीशा अल्ला से सगाई की थी और उम्मीद थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से विशाल ने अपनी सगाई तोड़ दी। फिलहाल, वह अपने आगामी फिल्म ‘मार्क एंटनी’ की शूटिंग में बिजी हैं।
Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम
प्रभास
टॉलीवुड इंडस्ट्री के माचो मैन प्रभास अक्सर अपने इंटरव्यूज में शादी के सवाल को टालते रहते हैं। इंटरव्यू में उन्हें अक्सर कहते देखा जाता है कि शादी उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि वह एक आलसी व्यक्ति है। उनका अभी शादी करने का कोई मूड नहीं है। हालांकि, उनका नाम बाहुबली के निर्माण के दौरान अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इसपर अभिनेता ने कभी खुलकर बात नहीं की।
रश्मिका मंदाना
टॉलीवुड और बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी शादी के सवालों को अक्सर टालती ही नजर आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका ने अपनी पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' के निर्माण के दौरान अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में वह दोनों अलग हो गए और अपने करियर पर सारा ध्यान दे रहे हैं।
Bhojpuri Awards: तीन साल बाद मंच पर साथ नजर आएंगे ये भोजपुरी सितारे, जानें क्यों पवन सिंह ने बनाई दूरी
अनुष्का शेट्टी
साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब भी उनके पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं। 41 साल की अनुष्का का अभी शादी करने को कोई प्लान नहीं है। हालांकि अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है।