Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Srikanth star Rajkummar Rao Underwent Chin Surgery Some users compared him to Fighter actor Rishabh Sawhney
{"_id":"661b64c3460ef863060de02d","slug":"srikanth-star-rajkummar-rao-underwent-chin-surgery-some-users-compared-him-to-fighter-actor-rishabh-sawhney-2024-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RajKummar Rao: राजकुमार राव ने कराई चेहरे की सर्जरी! 'फाइटर' के विलेन से हुई तुलना, ट्रोल बोले- पहचान नहीं पाए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RajKummar Rao: राजकुमार राव ने कराई चेहरे की सर्जरी! 'फाइटर' के विलेन से हुई तुलना, ट्रोल बोले- पहचान नहीं पाए
अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। अभिनेता लगातार अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। राजकुमार राव जल्द ही निर्देशन तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक में नजर आएंगे। अब हाल ही में, अभिनेता की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने चेहरे की सर्जरी कराई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने शनिवार रात मुंबई में दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम में भाग लिया और जैसे ही उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो इंटरनेट पर हड़कंप मच गया। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना अभिनेता ऋषभ साहनी से भी की, जिन्होंने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' में खलनायक की भूमिका निभाई थी।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की कुछ पुरानी तस्वीरों की तुलना उनके नए लुक से कर रहे हैं और फैंस को दोनों तस्वीरों में फर्क भी साफ देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने राजकुमार राव को जब पहली बार देखा तो पहचान ही नहीं पाए। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक अपने सर्जरी कराने की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, "सर्जरी के बाद राजकुमार राव अब फाइटर के उस खलनायक आदमी की तरह दिखते हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "जब मैंने पहली बार तस्वीर देखी तो मैं सचमुच उन्हें पहचान नहीं पाया।"एक कमेंट में लिखा था, "ओह, काफी भयानक लग रहे हैं।" एक और यूजर ने पूछा, "ये लोग इन चीजों के प्रति इतने जुनूनी क्यों हैं"।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार अपनी फिल्म 'श्रीकांत' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो एक दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। वह प्रसिद्ध मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चयनित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।