Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
SS Rajamouli spoke about wife accident while shooting for Game Changer actor Ram Charan movie Magadheera
{"_id":"66add7c6ccfc033e30055972","slug":"ss-rajamouli-spoke-about-wife-accident-while-shooting-for-game-changer-actor-ram-charan-movie-magadheera-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Modern Masters: जब फूट-फूट कर रोये थे दिग्गज निर्देशक,'मॉडर्न मास्टर्स' में एसएस राजामौली ने साझा किया दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Modern Masters: जब फूट-फूट कर रोये थे दिग्गज निर्देशक,'मॉडर्न मास्टर्स' में एसएस राजामौली ने साझा किया दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:40 PM IST
सार
बीते शुक्रवार को राजामौली पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स रिलीज हुई थी। इससे उनके जीवन को लेकर कई दिलचस्प किस्से और खुलासे सामने आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसएस राजामौली- रामा राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एसएस राजामौली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह इस वक्त देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। बीते शुक्रवार को उन पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स' रिलीज हुई थी। इससे उनके जीवन को लेकर कई दिलचस्प किस्से और खुलासे सामने आए हैं।
2 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
'आरआरआर' निर्देशक ने एक भावुक कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी रामा राजामौली से जुड़े एक दुखद दुर्घटना का जिक्र किया। ये दुर्घटना तब हुई थी, जब वह 'गेम चेंजर' अभिनेता राम चरण और काजल अग्रवाल अभिनीत 'मगधीरा' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी का काफी खून बह गया था और उनकी पीठ के निचले हिस्से में लकवा मार गया था।
3 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली ने दुखद घटना याद करते हुए बताया कि इससे उन्हें काफी सदमा लगा था। वह फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने कहा," वहां से सबसे नजदीकी अस्पताल 60 किमी दूर था। मैं काफी घबरा गया था और मेरे दिमाग में अचानक एक विचार आया कि क्या मैं भगवान से मदद की प्रार्थना कर रहा हूं', लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं बस पागलों की तरह रोता रहा और डॉक्टरों को बुलाता रहा। इस बीच मुझसे जो भी बन पड़ा मैं करता रहा।"
Paris Olympics: बैडमिंटन में इतिहास रचने वाले लक्ष्य सेन को आर माधवन ने दी बधाई, तारीफ कर कहा- आप विजेता हो
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज निर्देशक ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने कर्म योग को जीवन का तरीका बनाया है। उन्होंने कहा कि कर्म ही उनका भगवान है। वह सिनेमा का बहुत सम्मान करते हैं। राजामौली द्वारा साझा किए गए इस घटना पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले राजामौली ने खुलासा किया था कि वह नास्तिक हैं।
'वेदा' का नया गाना रिलीज, होली के रंग में रंगी नजर आईं शरवरी
विज्ञापन
5 of 5
एसएस राजमौली
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि नेटफ्लिक्स की डॉक्यूंमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स' एसएस राजामौली के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालती है। इसमें उनके टीवी शो के निर्देशक से वैश्विक स्तर पर चर्चित फिल्म निर्देशक बनने का सफर दर्शाया गया है। इसमें प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर और राणा दग्गुबाती जैसे कई सितारे उनके बारे में बात करते नजर आए हैं।इनके साथ-ृसाथ इसमें एमएम कीरवानी, करण जौहर, जेम्स कैमरून और जो रूसो का भी इंटरव्यू शामिल है।
Poonam Pandey: 'लोगों को अब तक अक्ल नहीं आई', सर्वाइकल कैंसर से मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम की प्रतिक्रिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।