{"_id":"673f6278d0cd17b03d0f86a6","slug":"standup-comedian-who-get-in-legal-trouble-yash-rathi-vir-das-munawar-faruqui-kiku-sharda-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stand Up Comedian: हंसाते-हंसाते कानूनी झमेले में फंसे ये स्टैंड अप कॉमेडियन, आलोचनाओं का भी करना पड़ा सामना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stand Up Comedian: हंसाते-हंसाते कानूनी झमेले में फंसे ये स्टैंड अप कॉमेडियन, आलोचनाओं का भी करना पड़ा सामना
Thu, 21 Nov 2024 10:11 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:11 PM IST
सार
Stand Up Comedian: हाल ही में युवा कॉमेडियन यश राठी पर केस दर्ज हुआ है। आज हम जानेंगे इस कॉमेडियन से पहले किस-किस स्टैंड अप कॉमेडियन को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा है?
विज्ञापन
स्टैंड अप कॉमेडियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसना-हंसाना तो सभी को पसंद है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से हैरान और परेशान होकर लोग कॉमेडी का रुख करते हैं, ताकि वह हल्का महसूस कर सकें। वह कॉमेडी फिल्में देखते हैं या कॉमेडी शो। कॉमेडी शो की ही एक विधा है स्टैंड अप कॉमेडी। इस विधा ने मेट्रो शहरों से शुरुआत की और अब छोटे शहरों तक फैल चुकी है। स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले कई कॉमेडियन खूब मशहूर हुए नाम और पैसा कमाया। हालांकि, स्टैंडप कॉमेडी ने धीरे-धीरे अपने स्वरूप को बदला और कुछ कॉमेडियन्स ने इसमें अभद्र भाषा का उपयोग और जाने-अनजाने में लोगों की भावनाओं को भी आहत किया, जिसकी बदौलत उन्हें आलोचना के साथ-साथ कानूनी पचड़ों का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में युवा स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी ने एक कॉलेज में अपनी प्रस्तुति के दौरान अश्लील और अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके चलते उनके ऊपर केस दर्ज हो गया। आइए आज हम कुछ ऐसे ही स्टैंड अप कॉमेडियन के बारे में जानेंगे जो कानूनी विवाद में फंस चुके हैं।
वीर दास
- फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
वीर दास
स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने अमेरिका में अपने एक शो के दौरान भारत से जुड़ी एक कविता पढ़ी थी। जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। उनके ऊपर लोगों ने आरोप लगाया कि महिलाओं और भारत के खिलाफ ये अपमानजनक बयान भड़काऊ हैं और पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। बाद में वीर दास ने इस पर सफाई भी पेश की थी।
Amaran Box Office Collection Day 22: हिंदी नहीं इस भाषा के दर्शकों ने कराई ‘अमरण’ की बल्ले-बल्ले, जानें कमाई

मुनव्वर फारूकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारुकी
युवा स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। मुनव्वर फारूकी को वर्ष 2021 में इंदौर में गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप था।

कुणाल कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @kuna_kamra
कुणाल कामरा
कॉमेडियन कुणाल कामरा भी कानूनी विवाद में फंस चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत ने भी उनके खिलाफ मामला शुरू किया था। न्यायपालिका के खिलाफ उनके ट्वीट के लिए उन पर कार्रवाई की गई थी।
कॉमेडियन कुणाल कामरा भी कानूनी विवाद में फंस चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत ने भी उनके खिलाफ मामला शुरू किया था। न्यायपालिका के खिलाफ उनके ट्वीट के लिए उन पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
अग्रिमा जोशुआ
- फोटो : इंस्टाग्राम @agrima.joshua
अग्रिमा जोशुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंड अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ के खिलाफ वर्ष 2020 में मुंबई के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के आरोप में कार्रवाई का आदेश दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंड अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ के खिलाफ वर्ष 2020 में मुंबई के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के आरोप में कार्रवाई का आदेश दिया था।