फिल्मों में कहानी के हिसाब से तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाता है। मौजूदा समय में किरदार की उम्र के हिसाब से कलाकारों के लिए डिजिटल डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाना अब आम बात होती जा रही है। हॉलीवुड के बाद अब हिंदी फिल्मों में भी इसका जोर शोर से इस्तेमाल होने लगा है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सितारों को जवान दिखाने के लिए इस पद्धति का इस्तेमाल किया गया है।
Bollywood: इन फिल्मों में तकनीक की मदद से सितारों को दिखाया गया जवान, लिस्ट में अमिताभ का नाम भी हुआ शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे अश्वत्थामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्हें जवान दिखाने के लिए डिजिटल डी-एजिंग तकनीक की सहायता ली गई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा चुका है। इस बात का खुलासा आमिर खान कॉफी विद करण शो में भी कर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या करीना इस फिल्म के लिए पहली पसंंद थीं? इसका जवाब देते हुए आमिर ने बताया था कि हम कम उम्र की अभिनेत्री की तलाश में थे, क्योंकि इस किरदार को 18 साल से 50 साल तक की उम्र का सफर तय करना था। इसलिए हम सोच रहे थे कि 25 अभिनेत्री अगर होगी तो सिर्फ मुझे ही डी-एज करना पड़ेगा।
सलमान खान की यह फिल्म कई दशकों के दौरान भारत की यात्रा को लेकर है। फिल्म में सलमान के किरदार को आठ से 70 साल की उम्र तक दिखाया गया था। इसके लिए अभिनेता ने डिजिटल डी-एजिंग का सहारा लिया था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
शाहरुख खान की फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान जवान से लेकर उम्रदराज तक दिखे थे। इस फिल्म के कई सीन के लिए कथित तौर पर डिजिटल डी-एजिंग तकनीक का सहारा लिया गया था।
Arti Singh Wedding: अनोखे अंदाज में शहनाज ने आरती सिंह को दी शादी की बधाई, स्क्रीनशॉट किया साझा