फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: नेपोटिज्म के चलते कई फिल्मों से हाथ धो बैठे ये सितारे, कई साल बाद दर्द बयां कर किया खुलासा

Mon, 16 Sep 2024 01:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Stars faced nepotism rakul preet Sushant Singh Rajput kriti sanon Rajkummar Ayushmann Khurrana Priyanka Chopra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम कलाकारों ने नेपोटिज्म का सामना किया है। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस विषय पर हर उस कलाकार ने बात की थी, जो इसका शिकार हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खानदान वर्षों से राज करते हुए आए हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के बाहर के सितारों को अपनी जगह बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नेपोटिज्म के चलते कई कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही उन्हें फिल्मों में बेहतर मौके नहीं मिले हैं। चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में, जो नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं।

Stars faced nepotism rakul preet Sushant Singh Rajput kriti sanon Rajkummar Ayushmann Khurrana Priyanka Chopra
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल प्रीत सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का। रकुल ने हाल ही में नेपोटिज्म के बारे में बात की। रकुल ने यह खुलासा किया कि स्टारकिड्स के चलते उनके हाथों से भी कई फिल्में छीन ली गई हैं। हालांकि, रकुल इस बात से उदास नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्में नहीं मिलीं, लेकिन इससे उनके मन में कड़वाहट पैदा नहीं होती, बल्कि वह सोचती हैं कि ये फिल्में उनके लिए नहीं थीं।
 

Stars faced nepotism rakul preet Sushant Singh Rajput kriti sanon Rajkummar Ayushmann Khurrana Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में अगला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में हो रही गंदी राजनीति पर खुलकर बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री के लिए हॉलीवुड का रुख करने का कारण नेपोटिज्म भी था। दरअसल, बॉलीवुड में उन्हें नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से बॉलीवुड में उन्हें अलग थलग कर दिया था। उन्हें निर्देशक और निर्माताओं ने फिल्मों में काम देना बंद कर दिया था, जिसके चलते वह काफी परेशान हो गई थीं। इन सभी हालातों के चलते उन्होंने हॉलीवुड में काम करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars faced nepotism rakul preet Sushant Singh Rajput kriti sanon Rajkummar Ayushmann Khurrana Priyanka Chopra
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री तापसी पन्नू का। साउथ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाने के बाद तापसी आज बॉलीवुड में भी राज कर रही हैं। हालांकि, उन्हें भी अपने करियर के दौरान नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया था कि उन्हें रातों-रात एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इस फिल्म में बाद में एक स्टार किड को कास्ट किया गया था।

विज्ञापन
Stars faced nepotism rakul preet Sushant Singh Rajput kriti sanon Rajkummar Ayushmann Khurrana Priyanka Chopra
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

कृति सेनन
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कृति अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' भी लॉन्च किया है। कृति ने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नेपोटिज्म के चलते करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed