फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: सीरियल के सेट पर एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हुए थे ये सितारे, आज फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स

Fri, 09 Feb 2024 04:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Feb 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Stars fall in Love On set Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Ravi Dubey Sargun Mehta shrenu parekh
टीवी कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे पर अक्सर एक साथ काम करने के दौरान सितारों को प्यार हो जाता है। वहीं, कई दफा रिलेशनशिप में आने के बाद इन कलाकारों का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने को मिलता है। मौजूदा समय में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने ऑन स्क्रीन रोमांस करने के साथ-साथ विवाह भी रचा लिया है और आज एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

Stars fall in Love On set Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Ravi Dubey Sargun Mehta shrenu parekh
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी छोटे पर्दे के मशहूर कपल्स में से एक है। गुरमीत आज भी टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा है और किसी न किसी शो में नजर आते रहते हैं। बता दें कि दोनों की मुलाकात रामायण के सेट पर हुई थी और वहीं पर दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और आज कपल एक बच्ची के माता-पिता हैं और जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत भी करने वाले हैं।
Stars fall in Love On set Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Ravi Dubey Sargun Mehta shrenu parekh
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
ससुराल सिमर का है के सेट पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को एक दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों ही इस सीरियल में काफी वक्त से काम कर रहे थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। आज यह कपल एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars fall in Love On set Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Ravi Dubey Sargun Mehta shrenu parekh
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

रवि दुबे और सरगुन मेहता
रवि दुबे और सरगुन टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद कपल शादी के बंधन में बंध गया। आज दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Stars fall in Love On set Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Ravi Dubey Sargun Mehta shrenu parekh
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला का किरदार अदा किया था। जबकि विवेक दहिया पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। आज ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Shahid Kapoor: अलग-अलग किरदारों के साथ खुद को भी बदलना पसंद करते हैं शाहिद, लुक को लेकर रहते हैं सर्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed