आजकल फिल्मों में किसिंग सीन और बोल्ड सीन देना आम बात है, लेकिन पहले के समय में ज्यादातर अभिनेत्रियां इस तरह के सीन देना तो दूर शादी के बाद फिल्में तक करना छोड़ देती थीं, लेकिन आजकल की अभिनेत्रियां और अभिनेता ऐसे नहीं हैं। शादी से पहले और बाद में वे सबसे पहले अपने करियर पर फोकस करते हैं। इसके अलावा फिल्मों में बोल्ड और किसिंग सीन भी देते हैं, लेकिन कभी-कभी इन किसिंग सीन्स के कारण उनके घरों में या पार्टनर के साथ दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है तो चलिए आज आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं।
Celebs: शादी के बाद भी बोल्ड सीन्स देने से नहीं कतराए ये सितारे, पार्टनर के साथ आई थीं लड़ाई-झगड़े की खबरें
सैफ अली खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान का। सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं, लेकिन जब अभिनेता ने 'रंगून' में कंगना रणौत को ऑनस्क्रीन लिप किस किया था, उस दौरान सैफ और करीना में आपस में अनबन हो गई थी।
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री काजोल का। काजोल ने फिल्म 'फना' में आमिर खान संग खूब बोल्ड सीन दिए हैं। दोनों के बोल्ड सीन जमकर वायरल हुए थे। इस फिल्म के बाद काजोल और अजय देवगन के बीच भी अनबन की खबरें आई थीं।
शाहिद कपूर
इस लिस्ट में शाहिद कपूर भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्म 'रंगून' में शाहिद कपूर और कंगना रनौत का किसिंग सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। शाहिद कपूर ने फिल्म में ये किसिंग सीन अपनी शादी के बाद दिया था, जिसके बाद उनके और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के बीच अनबन हो गई थी।
ऐश्वर्या राय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय ने भी शादी के बाद कई फिल्मों में काम किया है। वे रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल में' भी नजर आई थीं। इस फिल्म में रणबीर के साथ उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए, जिसके बाद उनके घर पर क्लेश हुआ था।
