सब्सक्राइब करें

Celebs: सगाई के बाद जुदा हुईं इन सितारों की राहें, शादी तक पहुंचने से पहले ही बिगड़ी बात और टूट गया रिश्ता

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Stars parted way after engagement abhishek bachchan akshay raveena tandon salman khan sangeeta karishma kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सेलेब्स इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के सितारे हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर ही हम कलाकारों के अफेयर, शादी और ब्रेकअप की खबरें सुनते हैं। इन कलाकारों में कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया और उसके बाद शादी तक मंजिल तय नहीं कर पाए। दरअसल, इन स्टार्स ने सगाई तो की, लेकिन शादी से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया था। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में। 

Trending Videos
Stars parted way after engagement abhishek bachchan akshay raveena tandon salman khan sangeeta karishma kapoor
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @therealkarismakapoor, @bachchan
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
अभिषेक और करिश्मा दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। दोनों ने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। वहीं, इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो जानकारी के मुताबिक साल 2002 में उनकी सगाई हो  गई थी। हालांकि शादी से कुछ वक्त पहले ही इनका रिश्ता टूट गया था और बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी की थी, तो वहीं करिश्मा ने संजय कपूर से। हालांकि करिश्मा का कुछ वक्त के बाद तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars parted way after engagement abhishek bachchan akshay raveena tandon salman khan sangeeta karishma kapoor
संगीता बिजलानी और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, sangeetabijlani9

सलमान खान-संगीता बिजलानी
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। एक्टर एक बेहतरीन कलाकार हैं। वहीं, एक्ट्रेस संगीता बिजलानी उनकी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड थी। दरअसल, सलमान खान ने एक शो के दौरान खुलासा किया था संगीता और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। हालांकि आखिरी वक्त पर दोनों की शादी टूट गई थी। वहीं सलमान खान आज भी कुंवारे हैं और संगीता बिजलानी ने भारतीय क्रिकेटर  मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, सलमान और संगीता को आज भी कई बार पार्टी में एक साथ देखा जाता है। 

Stars parted way after engagement abhishek bachchan akshay raveena tandon salman khan sangeeta karishma kapoor
रश्मिका मंदाना-रक्षित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम: @rashmika_mandanna, @rakshitshetty

रश्मिका मंदाना-रक्षित शेट्टी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, एक्ट्रेस ने फिल्म किरिक पार्टी के स्टार रक्षित शेट्टी से साल 2017 में सगाई की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और शादी से पहले ही यह रिश्ता टूट गया था। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम साउथ के बेहतरीन एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है। 

विज्ञापन
Stars parted way after engagement abhishek bachchan akshay raveena tandon salman khan sangeeta karishma kapoor
अक्षय कुमार-रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialraveenatandon, @akshaykumar

अक्षय कुमार-रवीना टंडन
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने बॉलीवुड में कई फिल्में साथ की हैं। वहीं, फिल्म मोहरा के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थी। दोनों का अफेयर भी काफी लंबे वक्त तक चला था। उस दौरान दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि कुछ कारणों से उनका रिश्ता टूट गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed