मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपनी किस्मत आजमाते हैं और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड में कई सितारों का कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें कई साल संघर्ष करते हुए बेरोजगारी के दौर से भी गुजरना पड़ा। ऐसे में उन सितारों की पत्नियां उनका सहारा बनीं। इन सितारों की जिंदगी में एक ऐसा समय आया, जब इन्हें अपनी पत्नी के पैसे पर गुजारा करना पड़ा। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्हें संघर्ष की दिनों में पत्नियों के पैसों पर गुजारा करना पड़ा।
Celebs: संघर्ष के दिनों में बेरोजगार थे ये सितारे, कभी किसी की पत्नी तो किसी की गर्लफ्रेंड उठाती थीं उनका खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन बिजलानी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अर्जुन बिजलानी का। अर्जुन बिजलानी ने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दौर में जब वह साइड रोल करते थे, तब वह घर का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे। उस दौरान उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने डेढ़ साल तक उनका खर्च उठाया था। यहां तक कि उनके फोन का बिल भी उनकी पत्नी ही भर्ती थीं।
पंकज त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हिंदी फिल्म उद्योग में एक जाना-माना चेहरा हैं, जिन्होंने अपनी दमदार भूमिकाओं से अपना नाम बनाया है। हालांकि, अभिनेता को प्रसिद्धि पाने से पहले बहुत संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि शादी के बाद लगभग आठ वर्षों तक उन्हें कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला। अभिनेता ने खुलासा किया था कि इस बीच वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की कमाई पर जीवित रहे। ऐसे में जब वह काम करती थीं तो अभिनेता घर के सभी काम करते थे। उनकी पत्नी ने अपने परिवार का समर्थन करने के लिए एक स्कूल टीचर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। पंकज आज एक सफल अभिनेता होने का श्रेय अक्सर अपनी पत्नी को देते हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह देश और यहां तक कि दुनिया भर में सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। अपने शुरुआती दिनों में शाहरुख खान इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। जब वह पैसे नहीं कमा रहे थे, तब उनकी पत्नी गौरी ने परिवार की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि कोरोना काल में गौरी खान परिवार की एकमात्र सदस्य थीं, जो कमा रही थीं।
आयुष्मान खुराना
इस लिस्ट में अगला नाम आता है आयुष्मान खुराना का। रेडियो जॉकी के रूप में काम करने से लेकर टेलीविजन रियलिटी शो जीतने, फिर हिंदी फिल्म उद्योग में धमाकेदार एंट्री करने तक, हिंदी सिनेमा में आयुष्मान खुराना की यात्रा प्रेरणादायक से कहीं अधिक रही है। जब से अभिनेता ने 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपने अभिनय की शुरुआत की, तब से उन्होंने धूम मचा दी। लेकिन जब वह एक संघर्षरत अभिनेता थे और कुछ बड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप उनकी ताकत बनीं। उन्होंने घर चलाने के लिए कई तरह के छोटे-मोटे काम किए, जबकि उनकी पत्नी ताहिरा ने भी कई कॉलेजों में शिक्षिका के रूप में काम किया। कई बार आयुष्मान को काम के लिए संघर्ष करना पड़ता था और वह अपनी पत्नी की कमाई पर निर्भर रहते थे।