Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stars who do not believe in religion Farhan Akhtar anurag kashyap John Abraham Kamal Haasan Akshay Kumar
{"_id":"6673168a978a06f7d70ce175","slug":"stars-who-do-not-believe-in-religion-farhan-akhtar-anurag-kashyap-john-abraham-kamal-haasan-akshay-kumar-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Dont Believe Religion: सिनेमा ही उनका धर्म है, किसी धर्म पर विश्वास नहीं रखते हैं ये सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stars Dont Believe Religion: सिनेमा ही उनका धर्म है, किसी धर्म पर विश्वास नहीं रखते हैं ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:21 PM IST
सार
बॉलीवुड में कई अभिनेता, निर्देशन, निर्माता, गायक और लेखक ऐसे हैं, जिनके लिए काम ही उनकी पूजा और काम ही उनका धर्म है। इस सूची में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन अभिनेताओं के नाम शुमार है। जानिए उन अभिनेताओं के बारें में, जिनके लिए काम ही उनकी पूजा है।
विज्ञापन
1 of 7
स्टार्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई अभिनेता, निर्देशन, निर्माता, गायक और लेखक ऐसे हैं, जिनके लिए काम ही उनकी पूजा और काम ही उनका धर्म है। इस सूची में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन अभिनेताओं के नाम शुमार है। जानिए उन अभिनेताओं के बारें में, जिनके लिए काम ही उनकी पूजा है।
2 of 7
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर कवि और हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने सीता और गीता, जंजीर, दीवार और शोले की कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिये प्रसिद्ध है। जावेद अख्तर का नाम देश का बहुत ही जाना-पहचाना नाम हैं। जावेद अख्तर शायर, फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक तो हैं ही, सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में भी एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जावेद अख्तर का कहना है कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं।
3 of 7
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर एक बेहतरीन भारतीय अभिनेता होने के साथ ही उम्दा फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, पार्श्व गायक और गीतकार भी हैं। फरहान की फिल्म 'डॉन 3' जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ही करेंगे। इस फिल्म में मैन लीड रोल में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फरहान अख्तर मशहूर कवि और लेखक जावेद अख्तर के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान अख्तर भी अपने पिता की तरह धर्म पर विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम बेहतरीन भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। जॉन ने फिल्मों में हर तरह के रोल निभाए हैं, जिनमें से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' में जॉन के नेगेटिव किरदार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जॉन अब्राहम 2017 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''पूजा पाठ के बजाय इंसानों की मदद करना पसंद करूंगा''।
विज्ञापन
5 of 7
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कमल हासन एक भारतीय फिल्म अभिनेता होने के साथ ही एक राजनीतिज्ञ, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता हैं। कमल हासन अपने काम में इतने माहिर है कि उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी एक फिल्म निर्माण कंपनी भी है, जिसका नाम राजकमल इंटरनेशनल है। जिसके तरह कमल ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन का कहना है कि धर्म को लेकर उनके विचार दुनिया से कुछ अलग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।