सब्सक्राइब करें

TV Hosts Turned Actors: टीवी पर बतौर मेजबान हिट रहे ये कलाकार, फिल्मों में भी शानदार अभिनय से जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 19 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

आज हम बात करने वाले हैं उन मेजबानों की, जिन्होंने टीवी पर रियलिटी शोज की मेजबानी की और फिर जब फिल्मों में उतरे तो अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। 
 

विज्ञापन
TV Anchors Who Won Hearts With Acting Ayushmann Khurrana Kill actor Raghav Juyal Aparshakti Khurrana
टीवी शो के इन मेजबानों ने फिल्मों में किया शानदार अभिनय - फोटो : इंस्टाग्राम

एक जमाना था, जब टीवी की दुनिया में सिर्फ सास-बहू वाले धारावाहिकों का राज हुआ करता था, लेकिन फिर रियलिटी शोज का दौर शुरू हुआ। रियलिटी शोज ने बहुत जल्द लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर ली। इन शोज को पसंद करने के पीछे उस शो के मेजबान की भी एक अहम भूमिका होती थी। देश में 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो की सफलता के पीछे भी, सलमान जैसे मेजबान का होना एक बहुत बड़ा कारण है। हालांकि, हर रियलिटी शो में सलमान जैसा सितारा बतौर मेजबान नहीं होता, कुछ सितारे इन शोज में मेजबानी करते-करते अपना फिल्मी सफर शुरू करते हैं। आज हम बात करने वाले हैं उन मेजबानों की, जिन्होंने टीवी पर रियलिटी शोज की मेजबानी की और फिर जब फिल्मों में उतरे तो अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। 


TV Shows: विदेश में खूब हिट हुए ये भारतीय धारावाहिक, लिस्ट में अंकिता लोखंडे का सीरियल भी शामिल

Trending Videos
TV Anchors Who Won Hearts With Acting Ayushmann Khurrana Kill actor Raghav Juyal Aparshakti Khurrana
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना
इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम हैं आयुष्मान खुराना। आयुष्मान खुराना आज हिंदी फिल्मों के एक बड़े अभिनेता हैं, हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आयुष्मान फिल्मों में अपना सफर शुरू करने से पहले टीवी पर बतौर मेजबान कई शो में नजर आए। उन्होंने 'एमटीवी रॉक ऑन', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'म्यूजिक का महामुकाबला', 'जस्ट डांस' जैसे शोज की मेजबानी भी की है। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म विक्की डोनर से अपना फिल्मी सफर शुरू किया, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। इसके अलावा उनकी 'आर्टिकल 15', 'शुभ मंगल सावधान', 'दम लगा के हईशा' आदि फिल्मों में भी काफी सराहना की गई। 
Cricketers turns Entertainer: मनोरंजन जगत में उतरे ये क्रिकेटर्स, कोई बना निर्माता, तो किसी ने किया अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Anchors Who Won Hearts With Acting Ayushmann Khurrana Kill actor Raghav Juyal Aparshakti Khurrana
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

राघव जुयाल
राघव जुयाल टीवी जगत के काफी चर्चित कलाकार हैं। उन्हें बतौर डांसर, मेजबान, अभिनेता जाना जाता है। राघव ने टीवी की दुनिया में पहली बार डांस आधारित शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आए थे। शो पर उनकी विशेष शैली वाली डांस और उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद किया गया। इस शो के बाद वह कुछ और डांस पर आधारित शोज में बतौर मेजबान नजर आए। उन्होंने 'डांस प्लस' जैसे शो के कई सीजन की मेजबानी भी की। इसके अलावा उन्होंने 'दिल है हिंदुस्तानी' के दूसरे सीजन की मेजबानी भी की। बतौर मेजबान टीवी पर काम करने के बाद राघव ने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 'सोनाली केबल', 'एबीसीडी 2', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर', 'बहुत हुआ सम्मान', 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'किल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्हें इस किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। 
Deepika Padukone: 'कल्कि 2898 एडी' के भव्य समारोह में पहुंचीं दीपिका पादुकोण, प्रशंसक बोले- 'क्वीन आ गई'

TV Anchors Who Won Hearts With Acting Ayushmann Khurrana Kill actor Raghav Juyal Aparshakti Khurrana
अपारशक्ति खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई हैं। वह अपने बड़े भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए 'एमटीवी रोडीज' से शुरुआत की। इस शो के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया, जिसमे वह पहली बार टीवी पर नजर आए। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज की मेजबानी की। अपारशक्ति ने 'यू हैव बीन वॉर्न्ड', 'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट', 'बिग बज', आदि शोज की मेजबानी की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। इस दौरान वह कई फिल्मों में नजर आए। 'दंगल', 'बद्रीनाथ की दुलहनियां', 'स्त्री', 'भेडियां' आदि फिल्मों में उनके अभिनय को लोगों ने पसंद किया। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर के आलोचकों पर बिफरीं स्वरा भास्कर, अंतर-धार्मिक विवाह पर कही यह बात

विज्ञापन
TV Anchors Who Won Hearts With Acting Ayushmann Khurrana Kill actor Raghav Juyal Aparshakti Khurrana
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा आज के वक्त में किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी पर अपने शो की बदौलत एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने कॉमेडी शो से घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। उनके कॉमेडी शो पर अक्सर फिल्मी दुनिया के बड़े-बडे़ सितारे शिरकत करते हैं। इसके अलावा उन्होंने 'झलक दिखला जा' जैसे शो की भी मेजबानी की है। टीवी पर एक लंबा वक्त गुजारने और शानदार लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की। फिल्म बॉक्स पर सफल साबित हुई थी। इसके बाद वह 'फिरंगी' और 'ज्विगाटो' में नजर आए। 'ज्विगाटो' में उन्होंने एक फूड डिलीवरी एजेंट का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। 
Sidharth Malhotra: मेघना गुलजार की फिल्म से बाहर हुए सिद्धार्थ? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed