सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: किसी टैग का गुलाम नहीं बनना चाहते राजकुमार राव, कहा - मैं एक अभिनेता हूं, मुझे गिरगिट बनना है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao said he do not want to be a brand or get associated with any tag
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस बीच वह एक पॉडकास्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछा गया। आमतौर पर बड़े सितारों को एक खास शब्द से जोड़ा जाता है, जैसे शाहरुख खान को प्यार से जोड़ा गया है। इसे लेकर उनसे सवाल किया गया कि वह किस शब्द से जुड़ना पसंद करेंगे। 

Trending Videos
Stree 2 actor Rajkummar Rao said he do not want to be a brand or get associated with any tag
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार राव हिंदी सिनेमा में अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से जाने जाते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है और वह इस जाल में फंसना भी नहीं चाहते। अभिनेता ने कहा, मैं उसका गुलाम नहीं बनना चाहता, मैं एक अभिनेता हूं। मुझे गिरगिट बनना है, मुझे खुद को बदलना है।" इस दौरान उन्होंने कहा कि शाहरुख ये सुनिश्चित करते हैं कि वह अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao said he do not want to be a brand or get associated with any tag
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

जब मेजबान ने उनसे पूछा, "क्या ये जरूरी है कि आप सार्वजनिक रूप से कैसे दिखते हैं और क्या इस बारे में थोड़ा रणनीतिक होना जरूरी है?" अभिनेता ने जवाब दिया कि अभिनय एक कला है और सभी कलाकार कुछ न कुछ बना रहे हैं। राजकुमार ने आगे कहा, "अगर यह एक कला है, तो मैं खुद को एक ब्रांड में क्यों बदल रहा हूं? मैं कोई उत्पाद नहीं हूं। मैं एक इंसान हूं, जो चीजों को महसूस करता है और उन भावनाओं को फिर से बनाता है। यह एक बहुत ही आंतरिक प्रक्रिया है।"
तारा सुतारिया की शूटिंग का सुबह 6 बजे हुआ पैकअप, अभिनेत्री ने बताया रोमांचक

Stree 2 actor Rajkummar Rao said he do not want to be a brand or get associated with any tag
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव ने साफ किया कि वह ऐसी किसी भी टैग के साथ काम नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वह खुद को किसी उत्पाद या ब्रांड के रूप में नहीं देखते हैं, वह एक कलाकार के रूप में केवल आईने में देखना पसंद करेंगे। राव ने कहा, "मैं यहां फिल्में बनाने के लिए हूं, मैं अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करना चाहता हूं, मैं खुद को आश्चर्यचकित करना चाहता हूं।" अभिनेता ने कहा कि वह भविष्च के लिए बहुत ज्यादा नहीं सोचते। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि हो सकता है कि वो गलत हों, लेकिन वह बहुत ज्यादा इन विषयों पर ध्यान नहीं देते।
अनंत-राधिका की शादी में इस कारण शामिल नहीं हुई थीं कंगना

विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao said he do not want to be a brand or get associated with any tag
राजकुमार राव - फोटो : एक्स

बताते चलें कि इस वक्त उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'स्त्री' का अगला भाग है। फिल्म में राजकुमार राव समेत मूल फिल्म के सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आए हैं। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। ये फिल्म मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। 


बचपन में ही अभिनय की दुनिया में आ गई थीं हनी ईरानी, ऐसे हुई जावेद अख्तर से मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed