Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 box office Collection Day 27 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
{"_id":"66e06eaae341709f5c044f47","slug":"stree-2-box-office-collection-day-27-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-pankaj-tripathi-amar-film-total-earnings-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 BO Collection: 'स्त्री 2' की कमाई में दर्ज की गई गिरावट, 27वें दिन फिल्म ने खाते में जोड़े इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 BO Collection: 'स्त्री 2' की कमाई में दर्ज की गई गिरावट, 27वें दिन फिल्म ने खाते में जोड़े इतने करोड़
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है और अब भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, अब फिर 'स्त्री 2' वीकएंड का फायदा उठाने में कामयाब रही थी। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अब 27वें दिन के भी आंकड़ें सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को 26वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी और इसने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 'स्त्री 2' ने 27वें दिन 2.41 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 532.91 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।