फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Collection: 600 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'स्त्री 2', 41वें दिन हुई इतनी कमाई

Wed, 25 Sep 2024 08:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 41 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में हैं। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 41वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Stree 2 Box Office Collection Day 41 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

Stree 2 Box Office Collection Day 41 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 41 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 37वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 39वें दिन उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 40वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 41 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज 41वें दिन 'स्त्री 2' ने 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 580.3 करोड़ रुपये हो चुकी है। 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से 'स्त्री 2' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed