Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 director Amar Kaushik reveals he delivered a box office hit without big star his focus on storytelling
{"_id":"66c42888e899aec2c90f3f3a","slug":"stree-2-director-amar-kaushik-reveals-he-delivered-a-box-office-hit-without-big-star-his-focus-on-storytelling-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Success: 'स्टार पावर से ज्यादा कहानी पर दिया जोर', स्त्री 2 के निर्देशक ने बताया फिल्म की सफलता का राज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Success: 'स्टार पावर से ज्यादा कहानी पर दिया जोर', स्त्री 2 के निर्देशक ने बताया फिल्म की सफलता का राज
श्रद्धा कपूर 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल के साथ वापस आ गई हैं। अमर कौशिक की निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक बातचीत में फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने बताया की कैसे उन्होंने बड़े सितारों पर निर्भर हुए बिना बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म दी और स्टार पावर से ज्यादा कंटेंट के महत्व पर जोर दिया है।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
कनेक्ट सिने के साथ एक साक्षात्कार में निर्देशक ने फिल्म निर्माण को लेकर कहा, “मैं और फिल्मों के बारे में नहीं जानता, लेकिन हम किसी स्टार के पीछे नहीं भागते। हम किसी स्टार के इर्द-गिर्द अपनी कहानी नहीं बनाते। इसके बजाय हम पहले कहानी गढ़ते हैं और फिर उसके लिए सही लोगों को चुनते हैं।"
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है कि पांच साल पहले मैं भी दर्शकों की तरह ही महसूस कर रहा था। सोच रहा था ‘कहानी कहां है?’ सब कुछ स्टार के इर्द-गिर्द घूमता था और मुझे यह पसंद नहीं आया। दर्शक समझदार हैं। वे जानते हैं कि आप उन्हें क्या बेचने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसी फिल्में बनाने की जरूरत है जो उनसे जुड़ सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म के कंटेंट के महत्व पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा,"आखिरकार, हम दर्शकों की सेवा कर रहे हैं, और मैं चाहता हूं कि वे मनोरंजन के साथ थिएटर से बाहर निकलें। आप किसी स्टार के वैल्यू को नकार नहीं सकते, लेकिन सब कुछ उनके इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए। आपको अपनी टीम के साथ मिलकर एक स्टार बनाने की जरूरत है, न कि सिर्फ एक व्यक्ति पर निर्भर रहने की।”
विज्ञापन
5 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
बता दें कि 'स्त्री 2' में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव , पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।