Angry Young Men: 55 रुपये किराया देकर आधे कमरे में रहते थे सलीम खान, आर्थिक तंगी के कारण करने पड़े थे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलीम खान ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा, "मैं आधे कमरे के लिए हर महीने 55 रुपये किराया देता था।" उन्होंने आगे कहा कि वह शुरू में पूरे कमरे को 110 रुपये में किराए पर लेना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं हुई। सलीम खान का अपने घर इंदौर में काफी अच्छा जीवन था, लेकिन उनका कहना है कि अपने सपनों के लिए बाहर जाने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था।
सलीम खान ने आगे कहा, "जब मैं मुंबई के लिए रवाना हो रहा था, तो मेरे सबसे बड़े भाई ने मुझसे कहा कि इसकी जरूरत नहीं है, तुम वापस भागकर आओगे। मैं घर से पैसे नहीं मांगना चाहता था, इसलिए मैंने संघर्ष किया।" यह वही समय था जब लेखक की मुलाकात अपने जीवन के प्यार सलमा खान से हुई जो उस समय सिर्फ 17 साल की थीं।
सलीम खान ने बताया कि वह उस समय 24 वर्ष के थे और सलमा माहिम के रेजी हाउस बिल्डिंग में रहती थीं। सलीम खान ने कहा, "हम शाम को पास की गलियों में मिलते थे।" हालांकि, सलमा के परिवार ने जल्द ही उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि या तो वह सलीम से शादी कर ले या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घर बसा ले जिसे वे तय कर लें।
हालांकि, बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। सलीम खान ने बताया कि इस कम उम्र की शादी से परिवार को कई आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सलीम ने बताया, "थोड़े पैसे या नौकरी की चिंता तो हमेशा रहती थी- कि क्या होगा कैसे होगा?" उन्होंने आगे बताया कि उन्हें गुजारा करने के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने सिगरेट और कपड़ों के विज्ञापन के ऑफर को भी स्वीकार कर लिया।