फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Talpade: आखिर क्यों श्रेयस तलपड़े ने कहा- 'मैं जिंदा हूं'? अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखी ये बात

Tue, 20 Aug 2024 10:13 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 20 Aug 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
Welcome To The Jungle actor Shreyas Talpade  reacted on his false Death Rumours said‘I Am Alive  And Happy
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एक दो धारी तलवार है,  इससे जितनी सहूलियत है, उतना ही इसका गलत उपयोग भी किया जाता है। हाल में ही अभिनेता श्रेयस तलपड़े की मौत का दावा करने वाला एक भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये पोस्ट किसी जंगल के आग की तरह फैला, जिससे अभिनेता के फैंस भी काफी परेशान हो गए। ये पोस्ट इतना ज्यादा वायरल हो गया कि अभिनेता को स्वयं अपने स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी करना पड़ गया।

Welcome To The Jungle actor Shreyas Talpade  reacted on his false Death Rumours said‘I Am Alive  And Happy
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने सोमवार देर रात, एक लंबा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए, ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को जमकर लताड़ भी लगाई। उन्होंने लिखा, मैं जीवित, खुश और स्वस्थ हूं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भ्रामक पोस्ट को पढ़ने के बाद उनसे संपर्क किया। 

Welcome To The Jungle actor Shreyas Talpade  reacted on his false Death Rumours said‘I Am Alive  And Happy
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने लिखा, मैं समझता हूं कि मस्ती-मजाक का भी अपना स्थान है, लेकिन जब इसका दुरुपयोग किया जाता है, तो यह सच में काफी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने इस झूठी खबर का अपनी बेटी पर हुए असर को लेकर भी बात की। श्रेयस ने लिखा, ये झूठी खबर उसके डर को और गहरा कर देती है, उसे मेरे स्वास्थ्य को लेकर अपने साथियों और शिक्षकों के सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है। हम एक परिवार के रूप में इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 
Aamir Khan: आमिर खान ने रक्षा बंधन पर किया यह अनोखा काम, सोशल मीडिया पर हो रही मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome To The Jungle actor Shreyas Talpade  reacted on his false Death Rumours said‘I Am Alive  And Happy
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने लोगों से उनके निधन को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ाने को बंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसा मजाक किसी के साथ न करें। वो नहीं चाहते किसी के साथ ऐसा कभी हो, इसलिए उन्होंने लोगों से भी संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की। अभिनेता की मौत से जुड़ी अफवाहों के सामने आने के बाद गूगल पर उन्हें काफी ज्यादा बार सर्च किया गया। 
साड़ी पहने, हाथों में मेंहदी लगाए, गहनों से सजीं अक्षरा सिंह का दिखा शानदार लुक

विज्ञापन
Welcome To The Jungle actor Shreyas Talpade  reacted on his false Death Rumours said‘I Am Alive  And Happy
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि दिसंबर 2023 में श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसे लेकर अभिनेता ने कहा था कि उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था। बात करें अभिनेता के वर्क फ्रंट की, तो वह अक्षय कुमार के साथ मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल ही दिसंबर में रिलीज होने वाली हैं। 


Sunny Kaushal: अपने करियर को लेकर बोले सनी कौशल, इंतजार है अमिताभ की 'जंजीर' जैसी फिल्म का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed