श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' गुरुवार 15 अगस्त के अवसर पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन तूफानी पारी शुरू कर दी है। इसके ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पहले ही दिन फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की शानदार शुरुआत से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव बेहद खुश हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का आभार जताया है।
Stree2 Opening Day Box Office: 'स्त्री 2' ने 'पठान', 'जवान' सबको चटाई धूल, पहले दिन की कमाई 70 करोड़ रुपये पार
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उन्होंने दर्शकों और प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया है। इस पोस्टर पर फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े दिए गए हैं। इसके मुताबिक इस फिल्म ने पहले ही दिन 76.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ यह पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
'स्त्री 2' का यह कलेक्शन पेड प्रिव्यू को मिलाकर आया है। श्रद्धा कपूर ने पोस्ट साझा करते हुए हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए हैं। इसी के साथ राजकुमार राव ने भी एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'आपके इस प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया। यह प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपकी मोहब्बत सच्ची है'।
इस पोस्ट पर दर्शकों के साथ-साथ तमाम स्टार्स भी बधाई दे रहे हैं। तृप्ति डिमरी ने लिखा है, 'बधाई हो'। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा है, 'बहुत मुबारक हो, मतलब आग लगा दी...'। आयुष्मान खुराना ने लिखा है, 'भाईसाब'। भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'मतलब क्या है ये ब्रो?' इसके अलावा ताहिरा कश्यप, हुमा कुरैशी और शरद केलकर समेत कई और हस्तियों ने सितारों को फिल्म की इस सफलता पर बधाई दी है।
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन
अमर कौशिल द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए हैं। 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने कल्कि 2898 एडी, फाइटर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की पठान और जवान को भी ओपनिंग डे की कमाई के मामले में धूल चटा दी है। 'पठान' ने 55 करोड़ से शुरुआत की थी। 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
Amol Parashar: अमोल पराशर ने बनाए एब्स, फिट होने के लिए दोस्तों से मिलना बंद किया, तला हुआ खाने का करता था मन
