Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amol Parashar made abs stopped meeting friends to get fit know about his fitness journey and diet plan
{"_id":"66bf3350877c7e3ec708d6dd","slug":"amol-parashar-made-abs-stopped-meeting-friends-to-get-fit-know-about-his-fitness-journey-and-diet-plan-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amol Parashar: अमोल पराशर ने बनाए एब्स, फिट होने के लिए दोस्तों से मिलना बंद किया, तला हुआ खाने का करता था मन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amol Parashar: अमोल पराशर ने बनाए एब्स, फिट होने के लिए दोस्तों से मिलना बंद किया, तला हुआ खाने का करता था मन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:39 PM IST
सार
अभिनेता अमोल पराशर पिछली बार फिल्म '36 फार्महाउस' में नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। अमोल आजकल अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ताजा तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि उन्होंने बीते दिनों एक गठीला बदन तैयार करने के लिए जमकर पसीना बहाया है।
विज्ञापन
1 of 5
अमोल पराशर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amolparashar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता अमोल पराशर पिछली बार फिल्म '36 फार्महाउस' में नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। अमोल आजकल अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ताजा तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि उन्होंने बीते दिनों एक गठीला बदन तैयार करने के लिए जमकर पसीना बहाया है।
2 of 5
अमोल पराशर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amolparashar
अमोल पराशर ने हाल ही में, कुछ तस्वीरों के जरिए अपने फिट होने की यात्रा को सोशल मीडिया पर साझा किया। फोटो में देखा जा सकता है कि नवंबर 2023 से लेकर अगस्त 2024 तक वो शारीरिक रूप से कितने बदल चुके हैं। अब उनके एब्स भी आ गए हैं और वो खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं।
अमोल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में अपनी फिटनेस यात्रा पर बात करते हुए कहा कि वो अप्रैल और मई के दौरान अपने एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और उसी के लिए उन्होंने कसरत करना शुरू किया था। इससे पहले पिछले साल नवंबर-दिसंबर के आसपास एक किरदार के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा था और उसे कम करने के लिए अमोल ने पसीना बहाने पर ध्यान दिया था।
अपने वजन को घटाने के लिए अमोल को हर दिन सख्ती से काम करना पड़ा। फिट होने की इस यात्रा के दौरान उन्हें तली हुई चीजें खाने का मन करता था। अमोल स्वास्थ्य को नुकसान देने वाली चीजों को खाने से बचने के लिए घर से बाहर ही नहीं जाते थे। अच्छा शरीर पाने के लिए वो इस हद तक गए कि अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमना-फिरना भी बंद कर दिया। इससे उनके सामाजिक जीवन पर भी असर पड़ा था। अमोल ने फिट होने के लिए ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाया और अपनी डाइट में कम कैलोरी वाले खाने को शामिल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अमोल पराशर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amolparashar
अपने नए शरीर को देखकर अमोल पराशर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसा शरीर बनाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन इस बार वो अपनी शारीरिक बनावट को बदलने के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। अमोल ने बताया कि उन्होंने अपने लिए मस्क्यूलर बॉडी बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब वो हासिल कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।