फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है', स्त्री 2 की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन सिनमाघरों में देगी दस्तक

Sat, 10 Aug 2024 12:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 10 Aug 2024 12:12 PM IST
सार

स्त्री 2 पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। अब फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। ये फिल्म अब अपनी रिलीज डेट से एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Stree 2 Release date Change Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film Preponed Now Released On This Date
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने दर्शकों का खूब मनरोंजन कराया था। अब दर्शकों को इसके सीक्वल 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। मगर अब फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। ये फिल्म अब अपनी रिलीज डेट से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।




Stree 2 Release date Change Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film Preponed Now Released On This Date
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा कर लिखा कि स्त्री अब अपने समय से पहले आ रही है। 'स्त्री 2' अब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने लिखा, 'स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है। इसलिए वो आ रही है एक रात पहले, सिर्फ आपके लिए। इसलिए अपनी टिकट बुक कर लें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


Stree 2 Release date Change Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film Preponed Now Released On This Date
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे लिखा, 'लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस की शाम को रात के 9:30 बजे के शो के साथ 14 अगस्त को वापस आ रहे हैं।' दर्शकों को इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब ये फिल्म अपनी रिलीज से एक दिन पहले रिलीज हो रही है, जो दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Release date Change Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film Preponed Now Released On This Date
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में नजर आएंगे। वरुण धवन ने फिल्म में 'भेड़िया' के रूप में कैमियो किया है, जिसकी झलक बीते दिन रिलीज हुए गाने 'खूबसूरत' में भी देखने को मिली।

विज्ञापन
Stree 2 Release date Change Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film Preponed Now Released On This Date
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' के ट्रेलर और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ऐसे में दर्शक फिल्म देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।   

Farhan Akhtar: इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान अख्तर, ठीक होने में लगे डेढ़ साल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed