Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 When Ayushmann Khurrana called brother Aparshakti during interval give his verdict on movie says Hit
{"_id":"66cb661483833bd68f013c3d","slug":"stree-2-when-ayushmann-khurrana-called-brother-aparshakti-during-interval-give-his-verdict-on-movie-says-hit-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: जब आयुष्मान खुराना ने फिल्म के इंटरवल के दौरान अपारशक्ति को किया फोन, बोले- यार ये क्या है..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: जब आयुष्मान खुराना ने फिल्म के इंटरवल के दौरान अपारशक्ति को किया फोन, बोले- यार ये क्या है..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:45 PM IST
सार
14 अगस्त की रात को रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता की सिढ़ी चढ़ती चली जा रही है। मैडॉक की पांचवीं फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के झंडे गाढ़ती नजर आ रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति खुराना ने खुलासा किया है कि आयुष्मान खुराना ने उन्हें फिल्म पर अपना फैसला देने के लिए 'स्त्री 2' के इंटरवल के दौरान ही फोन कर दिया था और उनका बयान वह सब था, जो एक भाई अपने भाई से सुनना चाहता है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
14 अगस्त की रात को रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता की सिढ़ी चढ़ती चली जा रही है। मैडॉक की पांचवीं फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के झंडे गाढ़ती नजर आ रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति खुराना ने खुलासा किया है कि आयुष्मान खुराना ने उन्हें फिल्म पर अपना फैसला देने के लिए 'स्त्री 2' के इंटरवल के दौरान ही फोन कर दिया था और उनका बयान वह सब था, जो एक भाई अपने भाई से सुनना चाहता है।
2 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के करियर में मील का पत्थर साबित हो रही है। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 500 रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और दर्शकों से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में बिट्टू का किरदार निभाने वाले अपारशक्ति खुराना ने अपने भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना की प्रतिक्रिया को याद किया जब उन्होंने 'स्त्री 2' देखी थी।
3 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति ने कहा, ''यार उनका (आयुष्मान खुराना) तो इंटरवल में ही कॉल आ गया था, उन्होंने कहा वाह यार ये क्या है, हिट है हिट है हिट है। मेरी पत्नी, भाभी, मां और भैया एक साथ फिल्म देखने गए और मैं उसी समय दिल्ली में प्रमोशन कर रहा था। तो टचवुड, बहुत अच्छा रिएक्शन था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति ने आगे कहा कि उनके सभी दोस्त, परिजन, साथी और आस-पास के लोग 'स्त्री 2' की रिलीज के बाद लगातार उन्हें कॉल और मैसेज कर रहे हैं। अपारशक्ति ने कहा, "एक हफ्ते में 400 करोड़ का बिजनेस करना, हमारे जैसे साधारण यूनिट के लिए टचवुड बहुत बड़ी बात है। ऐसा नहीं है कि फिल्म में कोई सुपर डुपर स्टार है, लेकिन नंबर देखना दिलचस्प है।"
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने 'स्त्री 3' के निर्माण की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाग 3 की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार है, और 'स्त्री 3' के फ्लोर पर आने तक मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में बहुत कुछ बनाया जाना बाकी है। अपारशक्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि इसमें कुछ साल लग सकते हैं। लेकिन इसमें छह साल नहीं लगेंगे, यह पक्का है। छह साल इंतजार नहीं करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।