फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: रश्मिका के डीपफेक वीडियो के महीनों बाद सामने आया सनी का बयान, कहा- 'ये चीजें मेरे साथ भी हुईं'

Fri, 12 Jan 2024 09:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Jan 2024 09:16 AM IST
सार

सनी लियोन ने अपने साथ हुई इस तरह की घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह कोई हालिया मुद्दा नहीं है, जैसा कि कई लोग मानते हैं। ये चीजें मेरे साथ हुई हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं।'

विज्ञापन
Sunny Leone Opens Up On Deepfake Videos Months After morphed clip of Rashmika Mandanna went viral
सनी लियोनी और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में रश्मिका मंदाना की वायरल क्लिप के महीनों बाद डीपफेक वीडियो के बारे में खुलकर बात की है। सनी ने इसे लेकर कहा कि ऐसा पहला भी हो चुका है। अभिनेत्री ने कहा कि भले ही कोई इसे लेकर बहुत ज्यादा सावधानियां नहीं बरत सकता, लेकिन ऐसी घटनाएं होने पर कोई हमेशा शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक खतरा है, जो लंबे वक्त से चला आ रहा है। 

Sunny Leone Opens Up On Deepfake Videos Months After morphed clip of Rashmika Mandanna went viral
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने अपने साथ हुई इस तरह की घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह कोई हालिया मुद्दा नहीं है, जैसा कि कई लोग मानते हैं। ये चीजें मेरे साथ हुई हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैं इसे मनोवैज्ञानिक या मानसिक रूप से प्रभावित नहीं होने देती हूं। मगर कुछ युवा लड़कियां भी होती हैं, जिन्हें कभी-कभी कलंक का सामना करना पड़ता है। उन्हें समझना चाहिए कि यह उनकी गलती नहीं है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।' 

असल जिंदगी में बेहद सरल और दिलदार थे अमरीश पुरी, शराब और विवाद से हमेशा दूर रहे मोगैंबो

Sunny Leone Opens Up On Deepfake Videos Months After morphed clip of Rashmika Mandanna went viral
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा कुछ होता है, तो वे हमेशा साइबर सेल में जा सकती हैं और अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे सकती हैं। उन्हें बताएं कि आपकी पहचान और समानता का दुरुपयोग किया गया है। पुलिस इसपर कार्रवाई करेगी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी तकनीकी सहायता उपलब्ध हैं, जहां आप इन मुद्दों की रिपोर्ट कर सकते हैं। सिस्टम आपके साथ है, आपको बस इसे करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Opens Up On Deepfake Videos Months After morphed clip of Rashmika Mandanna went viral
रश्मिका मंदाना डीपफेक - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी का यह बयान रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो के वायरल होने के महीनों बाद आया है। वायरल क्लिप में, रश्मिका के चेहरे वाली महिला को एक फिट पोशाक पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। हालांकि, यह जल्दी स्पष्ट हो गया कि वायरल क्लिप डीपफेक थी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जाकर कानूनी कार्रवाई की मांग करने के बाद इसने सभी का ध्यान खींचा था।

विज्ञापन
Sunny Leone Opens Up On Deepfake Videos Months After morphed clip of Rashmika Mandanna went viral
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले के बाद कई सितारों ने भी इसे लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा, नागा चैतन्य और मृणाल ठाकुर सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 66 सी और 66 ई के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

प्रभास की सलार ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 22वें दिन कैसा रहा डंकी का हाल!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed