फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने सीखा टेबल मैनर्स, मेक्सिको डिनर में हुई थीं शर्मिंदा

Mon, 19 Feb 2024 09:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Feb 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen shared she learnt table manners after winning Miss Universe had to preside meal dinner in Mexico
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन बिंदास महिला हैं। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। वह निजी जीवन में क्या करती हैं, और इसे लेकर लोग क्या कहते हैं, इसकी वह कतई परवाह नहीं करती है। अब हाल ही में, सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद  टेबल मैनर्स सीखे थे, उससे पहले उन्हें खाना खाने के तरीकों को बारे में कुछ नहीं पता था।

Sushmita Sen shared she learnt table manners after winning Miss Universe had to preside meal dinner in Mexico
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने 29 साल पहले भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स का ताज जीता था। एक नए साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने मिस यूनिवर्स खिताब जीतने के ठीक बाद उस समय का एक किस्सा साझा किया है। सुष्मिता ने बताया कि उन्हें टेबल मैनर्स के बारे में कुछ नहीं पता था और उन्हें मेक्सिको में एक डिनर पार्टी में सात कोर्स के भोजन को होस्ट करना पड़ा था।

Sushmita Sen shared she learnt table manners after winning Miss Universe had to preside meal dinner in Mexico
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने कहा: "मिस यूनिवर्स जीतने से पहले मैंने टेबल मैनर्स नहीं सीखा था। इसे जीतने के बाद, उन्होंने मुझे मैक्सिको सिटी में एक जगह पर भेज दिया था। मैं 18 साल की थी, मैं मुश्किल से अंग्रेजी बोलती थी। मैं वहां काफी देर तक बैठी रही थी।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मुझसे भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो मैंने अपने ट्रैवल मैनेजर को कहा कि मुझे बहुत भूख लगी है। उन्होंने मेरी तरफ मुस्कुराते हुए कहा कि हमें भी बहुत भूख लगी है। आप यहां मुख्य अतिथि हैं। आपको खाने की शुरुआत करनी होगी।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen shared she learnt table manners after winning Miss Universe had to preside meal dinner in Mexico
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने आगे कहा कि उन्हें पता नहीं था कि सात कोर्स के भोजन की शुरुआत कैसे की जाए। उन्होंने बताया कि मेक्सिको के पर्यटन प्रबंधक ने उस स्थिति में उनकी मदद की। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे बहुत अजीब महसूस हुआ और मैं इसे दोबारा महसूस नहीं करना चाहती थी। जो चीजें मैंने सीखीं, उनमें से एक थी पेट भर के खा के जाओ घर से, ताकि वहां पर जाक कर खाना खाने की उत्सुकता नहीं होगी और आप बाद में कह सकते हैं, 'अब और नहीं, धन्यवाद', और वे मान लेंगे कि आप सख्त डाइट का पालन कर रहे हैं।"

विज्ञापन
Sushmita Sen shared she learnt table manners after winning Miss Universe had to preside meal dinner in Mexico
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सुष्मिता ने 'आर्या 3' और 'ताली' में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग थे। इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपनी दमदार अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी।

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलकर भावुक हुए बिग बी, वीडियो साझा कर कहा- ये नहीं है तो कुछ नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed