फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swatantrya Veer Savarkar: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'! जानें कब देख सकते हैं दर्शक

Sat, 30 Mar 2024 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Mar 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar Ott Release Know When And Where To Watch Randeep Hooda film
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बायोपिक आखिरकार राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब स्ट्रीम होने जा रही है।

Swatantrya Veer Savarkar Ott Release Know When And Where To Watch Randeep Hooda film
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कहानी लेखक और राजनेता विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें वीर सावरकर भी कहा जाता था। फिल्म के रिव्यू को लेकर सोशल मीडिया भी दो गुटों में बंट गया है। एक तरफ कुछ लोग का कहना है कि फिल्म में सावरकर की बहादुरी को देख रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है। हालांकि, रणदीप ने अपने हर इंटरव्यू में बताया है कि यह फिल्म किसी भी प्रकार से राजनीति या चुनाव से नहीं जुड़ी हुई है।

Swatantrya Veer Savarkar Ott Release Know When And Where To Watch Randeep Hooda film
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को दर्शकों के अलावा समीक्षकों की भी तारीफें मिल रही है। इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि आखिर यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar Ott Release Know When And Where To Watch Randeep Hooda film
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी फिल्म के ऑनलाइन प्रीमियर के लिए आठ हफ्ते के थिएटर विंडो के अनुसार,  स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बायोपिक मई 2024 के अंत तक या जून 2024 की शुरुआत में रिलीज होनी चाहिए। हालांकि, मेकर्स या अभिनेता की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar Ott Release Know When And Where To Watch Randeep Hooda film
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। रणदीप हुड्डा की जबर्दस्त अदाकारी के बावजूद फिल्म ने अब तक कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म ने आठवें दिन महज एक करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल  कारोबार 12.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Srikanth: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन थिएटर में दस्तक देगी राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत', रिलीज डेट का हुआ एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed