फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu Wedding: बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधीं तापसी! जल्द मुंबई में देंगी रिसेप्शन

Mon, 25 Mar 2024 12:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu marries boyfriend mathias boe in Udaipur anurag kashyap kanika dhillon attend wedding reports
मैथियास बो-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता 23 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी उदयपुर में हुई और बेहद निजी समारोह मामला था।

taapsee pannu marries boyfriend mathias boe in Udaipur anurag kashyap kanika dhillon attend wedding reports
मैथियास बो-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बताया गया कि शादी से पहले का उत्सव 20 मार्च को शुरू हुआ। कपल अपने इस खास दिन पर अपनी करीबियों के साथ बिताना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसे निजी तरीके से किया और पूरी तरह से गुप्त रखा। वे मीडिया का ध्यान इस शादी पर नहीं चाहते थे, जिस कारण उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा नहीं की। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की।
Box Office Report: वीकएंड पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, जानें मडगांव एक्सप्रेस-योद्धा का हाल

taapsee pannu marries boyfriend mathias boe in Udaipur anurag kashyap kanika dhillon attend wedding reports
तापसी पन्नू -मैथियास बो - फोटो : Instagram

शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अनुराग कश्यप और कनिका ढिल्लों उन कुछ मशहूर हस्तियों में से हैं, जो शादी में शामिल हुए थे। उनके 'थप्पड़' के सह-अभिनेता पावेल गुलाटी ने शादी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता अभिलाष थपियाल भी उपस्थित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, तापसी जल्द ही दोस्तों और सहकर्मियों के लिए मुंबई में एक पार्टी देंगी।
Randeep Hooda: 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गए थे रणदीप, बोले- लगा जिंदगी आधी कट गई हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu marries boyfriend mathias boe in Udaipur anurag kashyap kanika dhillon attend wedding reports
तापसी पन्नू-मैथियास बो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की एक झलक साझा करते हुए पावेल गुलाटी ने लिखा, 'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, हमें नहीं पता कि हम कहां हैं। तापसी पन्नू और मैथियास बो एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है, लेकिन उन्हें कई बार एक साथ देखा गया है। कुछ हफ्ते पहले यह खबर आई थी कि उनकी सिख-ईसाई फ्यूजन शादी होगी । शादी से पहले का उत्सव 20 मार्च को शुरू हुआ और शादी 23 मार्च को हुई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pavail Gulati (@pavailgulati)


Kamal Haasan: 'इंडियन 2'-'इंडियन 3' से धमाल मचाने को तैयार कमल हासन, अभिनेता ने फिल्मों पर साझा किया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
taapsee pannu marries boyfriend mathias boe in Udaipur anurag kashyap kanika dhillon attend wedding reports
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

लेखिका कनिका ढिल्लों ने तापसी पन्नू के साथ कई फिल्मों में काम किया है। तापसी और कनिका ने 'हसीन दिलरुबा', 'मनमर्जियां', 'डंकी' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में साथ काम किया था। कनिका अपने पति हिमांशु शर्मा के साथ शादी में शामिल हुईं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पीच कलर के ड्रेस में सजी-धजी अपनी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें तापसी की उदयपुर में हुई शादी की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे यार की शादी है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kanika Dhillon (@kanika.d)


OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed