बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने सिर्फ एक किरदार से ही मनोरंजन की दुनिया में दमदार पहचान बनाई। घनश्याम नायक भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। हालांकि, अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका के किरदार मशहूर हुए अभिनेता घनश्याम नायक ने एक साल पहले आज के दिन यानी तीन अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। घनश्याम नायक कैंसर से जूझ रहे थे और उनके आखिरी पल भी काफी मुश्किलों भरे थे। इतना ही नहीं, मौत से पहले वह परिवार के सामने अपनी आखिरी इच्छा भी रखकर गए थे, जिसे पूरा किया गया।
Ghanashyam Nayak: मौत से चंद घंटे पहले ऐसी हो गई थी 'नट्टू काका' की हालत, परिवार के सामने रखी थी आखिरी इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे शुरू हुआ अभिनेता का करियर
पहले आपको घनश्याम के नट्टू काका बनने के सफर के बारे में बताते हैं, जो आसान नहीं था। घनश्याम नायक ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी और महज सात साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने थिएटर भी किया। उन्होंने अपने 57 साल के करियर में 350 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा, वह कई गुजराती फिल्मों के गानों में अपनी आवाज भी दे चुके हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका के किरदार से मिली।
कैंसर की वजह से ऐसी हो गई थी हालत
अभिनेता के बेटे विकास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई थी। ऐसे में हमने घर पर ऑक्सीजन और नर्सों की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन मामला और गंभीर हो गया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। उन्हें आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। हालत थोड़ी सुधरने पर उन्हें रूम में शिफ्ट किया गया। दोबारा उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें फिर आईसीयू में वापस भेजा गया। निधन से 15 दिन पहले उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया था। वह किसी को पहचान भी नहीं पा रहे थे। शुगर लेवल जब कम हुआ तो उन्होंने दोबारा लोगों को पहचानना शुरू किया, लेकिन निधन से चंद घंटे पहले वह अपना नाम भी भूल गए थे। उस वक्त हमें एहसास हुआ कि वह दूसरी दुनिया में जाने वाले हैं।
परिवार के सामने रखी थी यह आखिरी इच्छा
घनश्याम नायक अपने काम से बेहद प्यार करते थे और इसी वजह से अपने आखिरी दिनों में भी काम करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कैंसर से वजह से उनकी नौ बार कीमोथैरेपी हुई थी और कोरोना वायरस की वजह से भी उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। नौ महीने की छुट्टी के बाद वह फिर से सेट पर लौटे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। तब अभिनेता ने परिवार के सामने अपनी आखिरी इच्छा थी कि वह अंतिम सांस तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग करते रहें और तीन अक्तूबर 2021 को उनके निधन के बाद ऐसा ही हुआ। उनके परिवार वालों ने निधन के बाद उनका मेकअप करवाया और उन्होंने नट्टू काका बनकर इस दुनिया को अलविदा कहा था।