{"_id":"63394b74f612375f26789b13","slug":"bigg-boss-15-archana-gautam-brought-silbatta-and-talk-about-salman-khan-wedding-in-premiere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अर्चना गौतम ने सलमान खान से किया शादी पर सवाल, बोलीं- आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 15: अर्चना गौतम ने सलमान खान से किया शादी पर सवाल, बोलीं- आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के 16 वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान के इस शो में कई चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। हर सीजन में कोई ना कोई एक ऐसा कंटेस्टेंट शो में आता है जो अपनी एंट्री के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लेता है। इस बार भी ऐसा हुआ। अर्चना गौतम ने 'बिग बॉस' में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। शो पर आने से पहले अर्चना का वीडियो दिखाया गया, जिसमें वह कहती हैं कि वह अपने साथ शो में सिलबट्टा लेकर जाएंगी क्योंकि उन्हें चटनी बहुत पसंद है। इसके बाद जब अर्चना शो में जाती हैं तो सलमान खान उनका स्वागत करते हैं। उनकी बातों को सुन सलमान खान भी उनकी टांग खींचते हैं।
2 of 4
सलमान खान और अर्चना गौतम।
- फोटो : amar ujala
सलमान खान ने अर्चना से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मेरी लाइफ में सिर्फ एक बॉयफ्रेंड था जिससे मैं प्यार करती थी मगर वो मुझसे प्यार नहीं करता था, उसे सिर्फ मेरे पैसों से प्यार था। तभी से मैंने डिसाइड किया कि मैं अब कोई बॉयफ्रेंड नहीं बनाऊंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह एक नेता से शादी करना चाहती हैं।
3 of 4
अर्चना गौतम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं भी नेता हूं, वह भी एक नेता होंगे तो हमारे बीच कम लड़ाई होगी। अपनी फील्ड का इंसान होगा तो कोई दिक्कत नहीं है। इस पर सलमान कहते हैं कि शायद आपको बिग बॉस में कोई मिल जाए तो अर्चना कहती हैं आप मुझे क्यों फंसा रहे हैं। मैं सिंगल ही ठीक हूं। सलमान अर्चना से यह भी पूछते हैं कि आपको शादी क्यों नहीं करनी? इस पर अर्चना कहती हैं आपने शादी क्यों नहीं की अब तक? मैं भी आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं। जैसे आपकी लाइफ में कोई लफड़े नहीं हैं, अकेले बिंदास रहो। मैं भी आपकी तरह रहना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अन्नू कपूर, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें किअर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 जीता था। साथ ही उन्होंने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था और मोस्ट टैलेंट का उप खिताब जीता था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद वह 'हसीना पारकर' और 'बारात कंपनी' में भी नजर आईं। वह एमएलए का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।