फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss 16: मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटकती रहीं मान्या सिंह, सलमान खान के सामने बयां किया दर्द

Sun, 02 Oct 2022 11:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 02 Oct 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 16 miss india manya singh enter in salman khan show talk about his struggle grand premiere
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 का आगाज हो गया है। 1 अक्तूबर को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें सीजन 16 के सभी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' के घर में धांसू एंट्री लेते हुए नजर आए। 'बिग बॉस' के इस सीजन में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह ने भी एंट्री ली है, जो मिस इंडिया 2020 की रनर अप रहीं। मान्या ने इस शो में आकर बताया कि वह यहां पर अपने सपनों को पूरा करने आई हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के शो में ब्यूटी क्वीन ने अपने स्ट्रगल पर भी बात की है।  

Bigg boss 16 miss india manya singh enter in salman khan show talk about his struggle grand premiere
मान्या सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' के घर में आकर मान्या सिंह ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है और मेरी भी बदल गई होगी। बहुत सारे पैसे मिलते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हकीकत यह है कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी मुझे कोई काम नहीं मिला। दो साल के लंबे इंतजार के बाद मुझे एक कमर्शियल मिला। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद

Bigg boss 16 miss india manya singh enter in salman khan show talk about his struggle grand premiere
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मान्या सिंह ने बताया कि लोग उनके सांवले रंग पर कमेंट करते हैं। वह मिस इंडिया रनर अप रही हैं लेकिन आज भी उनके पिता ऑटो चलाते हैं और वह आज भी अपने पिता के ऑटो में ही सफर करती हैं। उनकी मां भी लोकल ट्रेन में ट्रैवल करती हैं। ताकी पैसे बचाए जा सके। अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बताते हुए मान्या सिंह काफी भावुक हो गई थीं।

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: 15 साल की उम्र में जेल से यौन शोषण के आरोपों तक, कंट्रोवर्सी किंग कहे जाते हैं साजिद खान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 16 miss india manya singh enter in salman khan show talk about his struggle grand premiere
मान्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि मान्या सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और 'बिग बॉस' में पैसे और नाम कमाने आई हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने शो में किया था। ब्यूटी क्वीन ने कहा कि वह पैसे कमाना चाहती हैं। मान्या की इन बातों से सलमान खान भी काफी इम्प्रेस हुए हैं। हालांकि, अब मान्या सिंह शो में बाकी कंटेस्टेंट्स को कितनी टक्कर दे पाती हैं? यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed